{"_id":"c457446caaef1b2c24cbe1f3c2c8adb9","slug":"rush-of-protest-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर नारों से गूंजती रही राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर नारों से गूंजती रही राजधानी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Sep 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को राजधानी नारों से गूंजती रही। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखी।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों में वन विकास निगम के कर्मचारी, रोडवेज के कर्मचारी और नगर निगम के कर्मचारी शामिल थे। इनके अलावा टीवी नियंत्रण कल्याण समिति के कर्मचारियों ने घंटाघर पर भीख मांग कर आक्रोश जताया।
इन प्रदर्शनों की वजह से राजधानी में जगह-जगह जाम भी लगा रहा। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
खनन के निजीकरण का विरोध
वन विकास निगम के प्रदेश भर के पांच हजार से अधिक कर्मचारियों ने खनन के निजीकरण के विरोध में सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि सरकार कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए खनन का निजीकरण कर दिया है। यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक की इस नीति को वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
बसों के रूट के निजीकरण पर बरसे
रोडवेज के कर्मचारी चकराता रोड स्थिति परिवहन निगम के कार्यालय पर एकत्रित होकर तीन कमाऊ रूटों के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों का कहना था कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए तीन रूटों पर निजी कंपनियों के बसों को चला दिया गा है। इस वजह से रोडवेज लाखों का नुकसान महीने में उठाना पड़ेगा।
नगर निगम के कर्मचारियों ने की तालाबंदी
पिछले दिनों नगर निगम बोर्ड की बैठक एमएनए के खिलाफ भाजपा पार्षदों की अभद्रता के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को दफ्तरों में तालाबंदी कर दी। उनकी मांग थी कि एमएनए से अभद्रता करने वाले भाजपा पार्षदों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
यदि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो नगर निगम में कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों ने मेयर और भाजपा पार्षदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि यदि पार्षदों ने अपना व्यवहार नहीं बदला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी जाएगी।
भीख मांग कर जताया विरोध
टीबी नियंत्रण कर्मचारी कल्याण परिषद के कर्मचारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए सोमवार को घंटाघर चौक पर भीख मांगी। इन कर्मचारियों के कई दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है लेकिन सरकार और संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। सरकार का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए इन्होंने आज घंटाघर चौक पर भीख मांगी। दोपहर तक इन लोगों ने करीब पांच हजार रुपये एकत्रित कर लिए थे। भीख में मिले पैसे को यह लोग मुख्यमंत्री कल्याण कोष में धान करेंगे।
जाम से लोग रहे हलकान
राजधानी में कई जगहों पर हुए प्रदर्शनों की वजह से कई जगहों पर घंटों जाम लगा रहा। कुछ जगहों पर ट्रैफिक रेंग रेंगकर चलता रहा। इस वजह से तेज धूप में लोगों को काफी परेशानी हुई। कई लोगों का जरूरी कार्य नहीं हो पाया तो स्कूल से छूटे बच्चे समय से घर नहीं पहुंच पाए। कुछ मरीजों को भी समय से अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। इस बीच पुलिस को ट्रैफिक सुचारू करने में पसीने छूट गए। पुलिस एक जगह ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करती तो दूसरी जगह जाम लग जाता।
भारतीय मूल निवास समाज पार्टी ने सोमवार को सीएम आवास के लिए कूच किया। पुलिस ने इन लोगों को हाथीबड़कला चौक पर ही रोक दिया। इससे गुस्साए आंदोलनकर्मी हाथीबड़कला चौक पर ही धरने पर बैठ गए।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...