'रन फॉर रिवर' में भाग लेने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, कहा नदियों के संरक्षण को एकजुट होकर करें प्रयास
तीन सितंबर को कन्याकुमारी से चली नदी अभियान रैली का रविवार को वीआईपी घाट पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने रैली को संबधित करते हुए कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए सबको एकजुट होकर आगे आना होगा। नदियां हमारा जीवन है। इसे संभालना और इसका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।
रैली के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि नदियों के संरक्षण के साथ ही हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधे लगाने का काम भी करना होगा। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ पौधे लगाने की अपील की। वहीं स्वामी चिंदानंद मुनि, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरिचेतनानंद, आचार्य बालकृष्ण ने भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहने का आहवान किया।
बता दें कि, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु के सानिध्य में रविवार को वीआईपी घाट पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में नदियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए अनेक कार्यक्रम घोषित होंगे। रैली का समापन गांधी जयंती को दिल्ली में किया जाएगा।
सद़गुरु के नेतृत्व में कन्याकुमारी में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु मंत्री डा. हर्षवर्धन ने तीन सितंबर को कोटंब्यटूर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया था। इस रैली के अनेक भागों का भ्रमण करते हुए हरिद्वार पहुंची। भारत की सभी नदियां तेजी से सूख रही हैं। कई छोटी नदियां सूखने के कगार पर हैं। इसे लेकर लोगों में जागरूकता के लिए इसका आयोजन किया गया है।