फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur News: CM Pushkar singh dhami Attend ABVP state session

Rudrapur: एबीवीपी के अधिवेशन में बोले सीएम धामी, भर्तियों में धांधली के बारे में अब सोचना भी कठिन होगा

Wed, 04 Jan 2023 10:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Jan 2023 10:42 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और पहली बार कौशल विकास विभाग बना है। देश में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Rudrapur News: CM Pushkar singh dhami Attend ABVP state session
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों में साल 2015-16 से हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराकर 55 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। अब ऐसी नजीर पेश की गई है कि कोई भर्तियों में भ्रष्टाचार करना तो दूर, उसके बारे में  सोचेगा भी नहीं। अब बिना गड़बड़ी के योग्य युवाओं को ही नियुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन


बुधवार को एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और पहली बार कौशल विकास विभाग बना है। देश में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड में 20 हजार सरकारी नौकरी में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


भर्तियों में धांधली के बाद अधीनस्थ चयन आयोग के बजाय लोक सेवा आयोग से कराई सात हजार भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य में शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं और इसके सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: SC के फैसले पर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र- मेरी छवि खराब करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करूंगा

सीएम के अनुसार एबीवीपी का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने खुद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम किया था। यह एकमात्र संगठन है जहां विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर काम करते हैं। कोरोना काल में परिषद कार्यकर्ताओं ने कम संसाधनों में लोगों की सहायता करने का काम किया।  

जोशीमठ में आपदा सचिव टीम के साथ करेंगे सर्वे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को लेकर गंभीरता से कार्य करने की बात कही है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि वह जोशीमठ को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। जहां विस्थापन करना होगा, वहां विस्थापन करेंगे। जो व्यवस्थाएं करनी होंगी, करेंगे। इसको लेकर दो दिन पहले ही मुख्य सचिव के साथ बैठक की है। आपदा सचिव एक दल लेकर वहां जाकर सर्वे करेंगे और मैं खुद भी वहां जाऊंगा।  

प्रधानमंत्री ने नया भारत गढ़ने का काम किया है
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी मां के निधन के बावजूद राष्ट्रीय गंगा मिशन की वर्चुअल बैठक की। उन्होंने पुत्र धर्म और राष्ट्र धर्म को एक साथ निभाया।  प्रधानमंत्री ने नया भारत गढ़ने का काम किया है, ऐसा भारत जो दुनिया को दिशा देने का काम करेगा। एक समय भारत की पहचान पिछलग्गू भारत के रूप में हो गई थी। आज का भारत अपनी बात दमदार ढंग से करता है और अपने हितों के फैसले अपने पक्ष में कराता है। 

रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर का हो रहा निर्माण
 मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 1999 में उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में लखनऊ में विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में शिरकत की थी। उस समय जब वे अयोध्या गए थे तो रामलला टैंट में विराजमान थे लेकिन जब 2021 में वहां गए तो बड़ी बड़ी मशीनों से रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। संवाद 

उत्तराखंड को जी-20 के दो कार्यक्रम मिले
उत्तराखंड जनसंख्या की दृष्टि से छोटा है लेकिन उत्तराखंड जी-20 की दो-दो बैठकों के कार्यक्रम मिले हैं। उन्होंने कहा कि सेना का शौर्य और पराक्रम का इतिहास रहा है। सेना ने पुलवामा, गलवान सहित सीमाओं पर हुई घटनाओं में गोली का जवाब तोप से देने का काम किया है।  

किसने क्या कहा
संगठन कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाते हुए पिछले साल देशभर में 22 लाख पौधे लगाए थे। कार्यकर्ता अपनी पढ़ाई के साथ ही देश हित में कार्य कर रहे हैं। भारत को स्वावलंबी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अगर भारत का विकास करना है तो हर नागरिक को स्वावलंबी होना पड़ेगा। 
- यज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय महामंत्री विद्यार्थी परिषद

संगठन छात्र और देश के मुद्दों के अलावा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी काम करता है। 
- डॉ. ममता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed