फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rudrapur dm close officers toilet and off AC

यहां डीएम ने बंद करा दिए अफसरों के टॉयलेट और एसी, वजह जानकर करेंगे सैल्यूट

Sat, 26 May 2018 07:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 26 May 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
rudrapur dm close officers toilet and off AC
dm neeraj khairwal

रुद्रपुर में विकास भवन के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने अधिकारियों को खुद से पहले कर्मचारियों और जनता की सुविधाओं का ध्यान रखने की नसीहत देते हुए पब्लिक टायलेट गंदे मिलने पर अफसरों के लिए बने टायलेट पर ताला लगवा दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा भीषण गर्मी में कर्मचारियों को मात्र पंखे की सुविधा मुहैया कराए जाने से नाराज डीएम ने डीएसटीओ दफ्तर का एसी भी बंद करवा दिया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पब्लिक टायलेट साफ होने और कर्मचारियों के लिए कूलर लगाए जाने के बाद ही अफसरों को टायलेट और एसी की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम डा. नीरज खैरवाल ने विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान पब्लिक के लिए बने टायलेट गंदे देखे तो उन्होंने साफ-सफाई के बारे में पूछा। इस पर अफसर बगले झांकने लगे। इससे गुस्साए डीएम ने अफसरों के लिए बनाए गए टायलेट में ताला लगवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के प्रचार की जगह मैक्स कंपनी बीमा योजना का प्रचार 

rudrapur dm close officers toilet and off AC
Narendra modi

कहा पब्लिक टायलेट साफ होने के बाद ही अफसरों के टायलेट का ताला खोला जाए। इसके बाद डीएम सांख्य अधिकारी के गोदाम पर पहुंचे तो वहा दर्जनों कूलरों का ढेर लगा हुआ था, जबकि कर्मचारियों को भीषण गर्मी में सिर्फ पंखों से काम चलाना पड़ रहा है। इसे देखते हुए डीएम ने डीएसटीओ दफ्तर में लगे एसी को भी बंद करा दिया।

यहां भी डीएम इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के लिए कूलर लगाए जाने के बाद ही अफसरों को एसी की सुविधा दी जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 2017 के पेंशन फार्मों का निस्तारण नहीं किए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

साथ ही मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट उनके द्वारा सीडीओ आलोक कुमार पांडे से मांगी गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के प्रचार की जगह मैक्स कंपनी बीमा योजना का प्रचार किए जाने पर उन्होंने बैंक प्रबंधन का जवाब तलब करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed