फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag Phool Dei Mahotsav and Ghogha Jatra Amar Ujala journalist Renu Saklani received ummideon ka pahad

फूलदेई महोत्सव एवं घोघा जात्रा: अमर उजाला की पत्रकार रेनू सकलानी को मिला उम्मीदों का पहाड़ सम्मान

Mon, 18 Mar 2024 05:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Mar 2024 05:57 PM IST
सार

फूलदेई महोत्सव में दस्तक परिवार ने अमर उजाला समाचार पत्र में देहरादून में कार्यरत पत्रकार व जखोली ब्लॉक के सकलान गांव निवासी रेनू सकलानी को उम्मीदों का पहाड़ सम्मान से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Rudraprayag Phool Dei Mahotsav and Ghogha Jatra Amar Ujala journalist Renu Saklani received ummideon ka pahad
सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मैदान में फूलदेई महोत्सव एवं घोघा जात्रा का आयोजन हुई, जिसमें बच्चों ने ‘चला फुल्यारी फूल डाल्योला, अपणा घोघा खूब नचौला’ जैसे गीत गाए। इस मौके पर अमर उजाला की पत्रकार व जखोली ब्लॉक के सकलान गांव निवासी रेनू सकलानी को उम्मीदों का पहाड़ सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


रविवार को बाल विकास विभाग के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित फूलदेई महोत्सव एवं घोघा जात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि व वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी ने किया। विशिष्ट अतिथि लेखक व लोक साहित्यकार रमाकांत बेंजवाल और जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी ने कहा कि लोक संस्कृति, रीति-रिवाज व सभ्यता के संरक्षण के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए। इसके बाद घोघा सांस्कृतिक जात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इसके बाद हुई घोघा नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में गुरुकुल नेशनल स्कूल अगस्त्यमुनि प्रथम, प्राथमिक विद्यालय जैली द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर अगस्त्यमुनि तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में जीआईसी कंडारा प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर अगस्त्यमुनि द्वितीय और गुरुकुल नेशनल हाईस्कूल तृतीय रहे। सर्वश्रेष्ठ घोघा का पुरस्कार बुंराश घोघा विजयनगर की टीम को प्रदान किया गया। अकेले घोघा नचाने वाले योगेश मलासी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरीश गुसाईं, दीपक बेंजवाल, कालिका कांडपाल, गिरीश बेंजवाल, भूपेंद्र भंडारी, दिनेश बेंजवाल, उमा प्रसाद भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, पृथ्वीपाल रावत मौजूद रहे। थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Dham: तीन साल बाद ऐसा नजारा... हाईवे पर ही हिमखंडों के बीच से गुजरेंगे तीर्थयात्री, देखें तस्वीरें


फूलदेई महोत्सव में दस्तक परिवार ने अमर उजाला समाचार पत्र में देहरादून में कार्यरत पत्रकार व जखोली ब्लॉक के सकलान गांव निवासी रेनू सकलानी को उम्मीदों का पहाड़ सम्मान से सम्मानित किया। शॉल भेंट के साथ ही रेनू को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नई पीढ़ी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में एक बेटी का इस क्षेत्र में अपने पूरे मनोयोग और कर्मठता से कार्य करना सुखद है।

सम्मानित होने पर रेनू ने कहा कि गृह जनपद में मिल रहा मान-सम्मान वह अपने माता-पिता, गुरूजनों और उन सभी लोगों को समर्पित करती हैं, जिन्होंने उसे आगे बढ़ने के लिए एक अभिभावक के तौर पर साथ दिया और हौंसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed