फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Women Commission took cognizance of cases of gang rape of girl One More Accused Arrested

Rudraprayag: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश

Mon, 04 Sep 2023 08:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Sep 2023 08:26 PM IST
सार

पुलिस ने ग्राम प्रधान के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Rudraprayag News Women Commission took cognizance of cases of gang rape of girl One More Accused Arrested
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे से फोन पर वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की मानसिकता के लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा किसी भी महिला को अगर प्रताड़ित किया जाता है तो महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस पर, पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मामले में अभी तक रेगुलर पुलिस स्तर से हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही आश्वस्त किया कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने ग्राम प्रधान के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nainital: रामनगर डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर लापता, काशीपुर के चैती मंदिर के पास मिली अंतिम लोकेशन


सोमवार को पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के नामजद दूसरे आरोपी रोशन सिंह (35) को गिरफ्तार किया। आरोपी को रुद्रप्रयाग कोतवाली लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई। इससे पूर्व बीते रविवार देर शाम को घटना के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान (39) को भी उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने सीजीएम कोर्ट में पेश किया जहां से 14 दिन की पुलिस रिमांड पर उन्हें पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। जबकि तीसरा आरोपी अब तक फरार है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed