फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Village head accused of gang rape of mentally weak girl arrested

Rudraprayag: मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
सार

बीते 23 अगस्त को जनपद के एक गांव में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता जंगल में गाय चुगाने गई थी, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Rudraprayag News Village head accused of gang rape of mentally weak girl arrested
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुद्रप्रयाग के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी और हैं, जिनमें नेपाली मूल का व्यक्ति भी शामिल है। दोनों फरार हैं।  

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रविवार को पुलिस टीम गांव गई थी। वहां, ग्राम प्रधान से पूछताछ के बात उसे गिरफ्तार किया गया। इधर, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण पुलिस दल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


Roorkee: पंचायत ने प्रेमिका से प्रेमी के हाथ पर बंधवाई राखी...फिर युवक के घर पहुंच शादी की जिद पर अड़ी युवती
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले में दो अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द की जाएगी। सूत्रों के अनुसार ग्राम प्रधान को बचाने के लिए राजनीतिक दबाव भी डाला जा रहा था। माना जा रहा है कि, इसी के चलते घटना के एक सप्ताह बाद भी राजस्व पुलिस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

ये था मामला

बता दें कि बीते 23 अगस्त को जनपद के एक गांव में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता जंगल में गाय चुगाने गई थी, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने 26 अगस्त को पटवारी चौकी में तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पटवारी द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान भी लिए गए थे, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसके बाद केस रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां दूसरे दिन ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed