फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Tourist Bus full of passengers returning from Kedarnath met with an accident

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे: सड़क से बाहर खाई की तरफ लटकी बस, पैराफिट ने बचा ली 30 यात्रियों की जान

Sun, 23 Jun 2024 03:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:33 PM IST
सार

Rudraprayag News: बस में 30 यात्री सवार थे। अनियंत्रित होते ही बस पैराफिट पर अलट गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।  

विज्ञापन
Rudraprayag News Tourist Bus full of passengers returning from Kedarnath met with an accident
खाई में गिरने से बची बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस अनियांत्रित होकर सड़क से बाहर निकलकर खाई की तरफ चली गई। चालक की सूझबूझ और पैराफिट के कारण बस वहीं अटक गई और 500 मीटर खाई में गिरने से बच गई। बस में महाराष्ट्र के 30 यात्री सवार थे, जो केदारनाथ यात्रा से लौट रहे थे।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और फिर बस को भी सड़क पर लाए। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों की जान में जान आई। इस दौरान करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। हादसा सामने से आ रहे एक मैक्स वाहन को पास देने के चक्कर में हुआ।
विज्ञापन


Chardham Yatra: बदरीनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, 150 से पार पहुंची यात्रा में मृतकों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के तीस यात्रियों को लेकर रविवार सुबह करीब आठ बजे एक बस सोनप्रयाग से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 10 बजे बस गुप्तकाशी से आगे सेमीधार पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां तीखे मोड़ से ढलान की तरफ करीब दस मीटर आगे विपरीत दिशा से आ रहे एक मैक्स वाहन को पास देते समय बस अनियंत्रित हो गई। बस के दोनों अगले टायर सड़क से बाहर निकलकर खाई की तरफ आ गए, जबकि बस का मध्य और पिछला हिस्सा सड़क किनारे बने पैराफिट में अटक गया। जिससे बस वहीं रुक गई। यदि पैराफिट न होते तो बस खाई में गिर सकती थी।

जोर-जोर से चिल्लाने लगे यात्री

घटना से बस में सवार सभी 30 यात्रियों की जान हलक में अटक गई। कई यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बस चालक ने सभी को धैर्य से काम लेने और शांत रहने को कहा। इस दौरान वहां मौजूद अन्य वाहन संचालकों और स्थानीय लोगों ने बस में सवार सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।

दो घंटे मशक्कत के बाद सड़क पर आई बस

सूचना पर पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से लकड़ी के तख्त व गुटखों के सहारे बस को वापस सड़क तक लाई। दोपहर 12.30 बजे बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। गुप्तकाशी व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष मदन सिह रावत ने बताया कि चालक की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टल गया। जहां पर बस अनियंत्रित हुई, वहां पर 500 मीटर गहरी चट्टानी खाई है। पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि मैक्स को पास देते समय बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर आ गया था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed