फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Change in mandate, four employees in DDMA removed after 18 years of service

Rudraprayag: शासनादेश में हुआ बदलाव, डीडीएमए में चार कर्मचारियों को 18 साल की सेवा के बाद हटाया

Tue, 21 Nov 2023 07:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Nov 2023 07:04 PM IST
सार

एक तरफ आपदा प्रबंधन विभाग में अनुभवी लोगों की कमी हमेशा महसूस की जाती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
Rudraprayag News Change in mandate, four employees in DDMA removed after 18 years of service
कर्मचारियों को हटाया। - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीडीएमए) रुद्रप्रयाग में बीते 18 वर्षों से अनुबंध पर तैनात चार कर्मियों को सिर्फ इसलिए हटा दिया गया, क्योंकि अब वह संशोधित शासनादेश के हिसाब से फिट नहीं बैठते हैं, जबकि विभाग में अधिकतर कर्मचारी अनुबंध या आउटसोर्स पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों ने अब सचिव आपदा प्रबंधन को पत्र लिखकर उन्हें सेवा विस्तार दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


एक तरफ आपदा प्रबंधन विभाग में अनुभवी लोगों की कमी हमेशा महसूस की जाती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। डीडीएमए रुद्रप्रयाग में वर्ष 2005 से तैनात ड्यूटी प्रभारी संतोष प्रकाश नौडियाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार और अरविंद पंवार का अनुबंध शासनादेश का हवाला देते हुए समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


Haridwar: बीड़ी कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2021 में जारी शासनादेश के अनुसार, पूर्व में सृजित संविदा के ऐसे पद, जिनके सापेक्ष वर्तमान में कोई संविदा कर्मी कार्यरत है, वह तब तक कार्य करता रहेगा, जब तक की उसकी अनुबंध अवधि समाप्त नहीं हो जाती, जबकि इस शासनादेश के लागू होने के बाद भी संबंधित कार्मिकों की वर्ष 2022 में अनुबंध की अवधि एक साल बढ़ाई गई थी।

वहीं, शासनादेश के बावजूद अलग-अलग जिलों में तमाम कर्मचारी अब भी अनुबंध पर काम कर रहे हैं। संबंधित कार्मिकों ने इस मामले में सचिव आपदा प्रबंधन को पत्र लिखकर अनुबंध को बढ़ाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है उन्होंने विभाग में 18 साल सेवाएं दी हैं, ऐसे में उन्हें सेवा विस्तार दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed