फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag: Hotel operator misbehaved with tourists from Rajasthan, beat them up and threw their luggage out

Rudraprayag: राजस्थान के यात्रियों से होटल संचालक ने की अभद्रता, मारपीट कर सामान बाहर फेंका

Thu, 26 Jun 2025 12:05 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:05 AM IST
सार

यात्री दल ने फाटा में टू द वाइल्ड होटल में कमरे बुक कराए थे। बाबा केदार के दर्शन कर जब 24 जून को फाटा होटल में पहुंचे तो होटल संचालक ने उनका सामान बाहर फेंका हुआ था।

विज्ञापन
Rudraprayag: Hotel operator misbehaved with tourists from Rajasthan, beat them up and threw their luggage out
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राजस्थान से बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे 26 सदस्यीय दल से होटल संचालक ने अभद्रता कर दी। यात्रियों का आरोप है कि संचालक ने उनका सामान होटल से बाहर फेंक दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गाइड का भी चालान किया।

विज्ञापन


बीते 24 जून को एक महिला यात्री ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि वह 22 जून को राजस्थान से 26 सदस्यीय दल के साथ केदारनाथ यात्रा पर आईं थी। यात्री दल ने फाटा में टू द वाइल्ड होटल में कमरे बुक कराए थे। होटल में सामान रखकर वह 23 की सुबह केदारनाथ रवाना हो गए थे। बाबा केदार के दर्शन कर जब 24 जून को फाटा होटल में पहुंचे तो होटल संचालक ने उनका सामान बाहर फेंका हुआ था। पूछने पर होटल संचालक उनके साथ मारपीट करते हुए हंगामा करते लगा।
विज्ञापन


यमुनोत्री हादसा: मलबे में दबे लोगों की स्निफर डॉग से की गई तलाश, चट्टानों पर लटके बोल्डरों को हटाया, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर फाटा चौकी पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो देखा कि होटल संचालक आकाश त्यागी, निवासी बी-710 बालमुकुंद रेजिडेंसी, राजनगर, एक्सटेंशन गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, हाल निवास फाटा, हंगामा कर रहा था। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने एक नहीं सुनी। इस पर पुलिस ने शांतिभंग के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार कर गुप्तकाशी थाना लाया गया। यहां से उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ की अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।

साथ ही यात्रियों के साथ आए ट्रिप गाइड अंकित, निवासी भागलपुर, बिहार व यश कार्तिकेय निवासी मोदीपुर, वेस्ट दिल्ली का यात्रियों की व्यवस्था सही नहीं करने और विवाद निपटाने में असफल रहने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में चालान किया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed