{"_id":"5bc608d0bdec22693b022fb2","slug":"rudranath-temple-gate-close-today-for-winters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, गोपीनाथ मंदिर में होंगे विराजमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, गोपीनाथ मंदिर में होंगे विराजमान
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
rudranath
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट आज बुधवार को कार्तिक संक्रांति के पर्व पर सुबह सात बजे विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली पंचगंगा, पित्रधार और पनार बुग्याल होते हुए रात्रि विश्राम के लिए ल्वींटी बुग्याल पहुंचेगी।
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर समिति के सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 18 अक्तूबर को डोली ग्राम पंचायत ग्वाड़ के जाख राजा मंदिर से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए सकलेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचेगी। 19 को डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर यानी नौ नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने का समय विजयादशमी के दिन तय किया जाएगा। वहीं ब्रद्रीनाथ धाम सहित द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयादशमी को घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 19 अक्तूबर को बद्रीनाथ मंदिर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित वेदपाठियों और हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय की जाएगी।