फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rudranath Temple doors will close for winter season tomorrow 500 devotees reached

Rudranath Temple: कल सुबह शीतकाल के लिए बंद होंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, 500 श्रद्धालु पहुंचे

Thu, 16 Oct 2025 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Oct 2025 08:39 PM IST
सार

सुबह चार बजे से भगवान रुद्रनाथ की पूजा शुरू हो जाएगी। सभी पूजाएं संपन्न कराने के बाद सुबह छह बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Rudranath Temple doors will close for winter season tomorrow 500 devotees reached
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्तूबर शुक्रवार को सुबह शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को ही रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर पहुंच जाएगी। कपाट बंद होने को लेकर करीब 500 श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंचे हैं।

विज्ञापन


रुद्रनाथ के पुजारी सुनील तिवारी ने बताया कि सुबह चार बजे से भगवान रुद्रनाथ की पूजा शुरू हो जाएगी। सभी पूजाएं संपन्न कराने के बाद सुबह छह बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। साढ़े सात बजे डोली रुद्रनाथ से प्रस्थान करेगी। पंच गंगा, पितृधार होते हुए पनार गुग्याल होते मोली बुग्याल पहुंचेगी। वहां भगवान को राजभोग लगेगा (नए अनाजों का भोग)। वहां से डोली सगर गांव पहुंचेगी। यहां पर भी नए अनाज का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन


UK News: सारा अली खान ने शुरू की रुद्रनाथ की यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंची थीं गोपेश्वर; आज यहां करेंगी विश्राम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यास्त होने से पहले डोली गोपीनाथ मंदिर पहुंच जाएगी और यहां भगवान को नए अनाज का भोग लगाया जाएगा। छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान रहेगी। बताया कि कपाट बंद होने पर भगवान को मंदार (बुखला) के 251 पुष्प गुच्छों से ढका जाएगा। कपाट खुलने पर इन फूलों को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed