फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rudraksh Tiwari of Dwarahat first in 24th International Mental Earthmatic competition

24वीं अंतरराष्ट्रीय मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता में द्वाराहाट के रुद्राक्ष तिवारी प्रथम

Sun, 29 Dec 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 29 Dec 2019 10:31 AM IST
सार

  • कंबोडिया की राजधानी फोनमपेन्ह में संपन्न हुई प्रतियोगिता
  • 80 से अधिक देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया था प्रतियोगिता में 
  • 8 मिनट में हल करने थे गणित के 200 सवाल 
  • 7:21 मिनट में हर कर डाले रुद्राक्ष ने ये प्रश्न

विज्ञापन
Rudraksh Tiwari of Dwarahat first in 24th International Mental Earthmatic competition
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यूनिवर्सल कांसेप्ट मेंटल अर्थमेटिक सिस्टम (यूसीएमएएस) की ओर से कंबोडिया की राजधानी फोनमपेन्ह में हुई 24वीं अंतरराष्ट्रीय मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता में द्वाराहाट के रुद्राक्ष तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। सात से आठ दिसंबर के बीच हुई इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन


कंबोडिया के शिक्षा, युवा और खेल मंत्री हैंग चुओंन नैरोन और यूसी इंटरनेशनल कार्प के संस्थापक के अलावा प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. डिनो वोंग ने रुद्राक्ष को  चैंपियंस ट्रॉफी, 2200 डालर (लगभग 1.71 लाख रुपये) नकद प्रदान किए। प्रतियोगिता में 8 मिनट में गणित के 200 सवाल हल करने थे। रुद्राक्ष ने रिकॉर्ड 7.21 मिनट में 200 सवाल हल कर दिए। रुद्राक्ष ने डढोली आंगनबाड़ी से शिक्षा शुरूकी। वर्तमान में वह कुमाऊं पब्लिक स्कूल (केपीएस) द्वाराहाट में छठी कक्षा में अध्ययनरत है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता भी जीती थी रुद्राक्ष ने

रुद्राक्ष ने पिछले वर्ष मलयेशिया के कजांग में हुई 23वीं अंतरराष्ट्रीय मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता भी जीती थी। पिछले साल ही देहरादून में राज्य स्तरीय एबैकस और मानसिक अंकगणितीय प्रतियोगिता में भी रुद्राक्ष प्रथम स्थान पर रहे थे। 14 अप्रैल 2019 को 11वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। 18वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21-22 जुलाई तक कोलकाता में हुई थी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 7500 प्रतिभागियों में रुद्राक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। रुद्राक्ष के पिता पंकज तिवारी और माता श्रीमती चंचल तिवारी द्वाराहाट स्थित बीटीकेआईटी में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केपीएस में सम्मानित हुए रुद्राक्ष
कुमाऊं पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में निदेशक पीएस राणा ने उन्हें चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सभी बच्चों से इससे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरमैन रेखा चौहान, प्रधानाचार्य उमा अधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।  रुद्राक्ष की उपलब्धियों पर बीटीकेआईटी के निदेशक डॉ. वीएम मिश्रा और शिक्षक कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed