फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus on rumor of Religious conversion

देहरादून में धर्म परिवर्तन की आशंका पर धार्मिक स्थल पर हंगामा

Wed, 22 Jun 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on rumor of Religious conversion
Ruckus, rumor, Religious conversion - फोटो : amar ujala

दून में राजपुर रोड स्थित एक धार्मिक स्थल में चकराता क्षेत्र के 35 परिवारों को धर्म परिवर्तन किए जाने की खबर पर वीर सावरकर युवा संगठन और छात्रों ने धार्मिक स्थल के बाहर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


देर रात चकराता क्षेत्र के इन परिवारों को वाहनों से वापस भेज दिया गया। हालांकि पुलिस धर्म परिवर्तन जैसे किसी घटना से इनकार कर रही है। चकराता क्षेत्र के कालसी, त्यूनी और साहिया के करीब 35 परिवार तीन वाहनों में सवार होकर मंगलवार को दून के राजपुर रोड स्थित एक धार्मिक स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी बीच इन लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने की खबर फैल गई। वीर सावरकर युवा संगठन के संस्थापक कुलदीप स्वेडिया, महानगर अध्यक्ष सुमन पंवार, सुनील शर्मा और अखंड प्रताप की अगुवाई में जौनसार के छात्र श्याम सिंह चौहान, प्रदीप तोमर, गजेन्द्र सिंह भी मौके पर आ गए। उन लोगों ने धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए धार्मिक स्थल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। युवा संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी डा. सदानंद दाते के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारियों से धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने शहर कोतवाली की धारा चौकी पुलिस को मौके पर भेज दिया। पुलिस और एलआईयू की टीम ने धार्मिक स्थल के अंदर पहुंचकर मौजूद लोगों से बातचीत की। काफी देर बाद उन्हें वापस जाने के लिए राजी किया गया। इन लोगों को वहां से निकालकर वाहनों से कहीं भेज दिया गया। युवा संगठन के कुलदीप स्वेडिया का कहना है कि उन्हें धर्म परिवर्तन की इस साजिश की जानकारी कई दिन पहले हो गई थी, लेकिन स्थान का पता लगाने में उन्हें समय लग गया। सही समय पर कार्रवाई होने की वजह से धर्म परिवर्तन टल गया। 


चकराता क्षेत्र के लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो इसी की पुष्टि नहीं हो सकी। मौजूद लोगों ने अपने बयानों में कहा है कि वह तो परिवार के साथ धार्मिक स्थल में घूमने के लिए आए थे।
- डा. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed