Chamoli: जिला पंचायत की बैठक में जोरदार हंगामा, सदन में ही धरने पर बैठे सदस्य, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
Uttarakhand News: जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई। सदस्यों ने पंचायती राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट पर सीडीओ अभिनव शाह पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली जिला पंचायत की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ हुई शुरू। दो माह से ठेकेदारों की पेमेंट और जिला पंचायत के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न होने से आक्रोशित जिला पंचायत सदस्यों ने सदन में ही धरना शुरू कर दिया। सदस्यों ने जिलाधिकारी और सीडीओ के बैठक में न पहुंचने पर भी नाराजगी जताई।
जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई। सदस्यों ने पंचायती राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट पर सीडीओ अभिनव शाह पहुंचे। उन्होंने बुधवार तक पेमेंट की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
Haridwar: आज हरिद्वार पहुंचंगे नितिन गडकरी, करेंगे दूधाधारी फ्लाई ओवर का उद्घाटन
वहीं, सदस्य अवतार पुंडीर ने कहा कि दो माह से निर्माण कार्य के पेमेंट नहीं हो पाया है। जिला पंचायत में नियमित ईएमई और सहायक अभियंता की तैनाती नहीं है, जिससे जिला पंचायत के काम था पड़े हैं। शीघ्र समस्या के समाधान की मांग उठाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.