फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ruckus from ISBT bus stand

संशोधित: आईएसबीटी बस अड्डे पर धड़ल्ले से हो रही डग्गामारी

Tue, 21 Jun 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ruckus from ISBT bus stand
राजधानी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे के बाहर से रोजाना दर्जनों डग्गामार बसें दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी, राजस्थान आदि राज्यों के लिए दौड़ रही हैं। ये बसें प्रतिदिन सवारियों को भरकर लंबा सफर तय करती हैं। शहर के आईएसबीटी स्टैंड के अंदर तक इनके एजेंटों की घुसपैठ है, जबकि परिसर के गेट पर ही पुलिस चौकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, इन बसों का कांट्रेक्ट परमिट है और स्टेज परमिट पर ये बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों में रोजमर्रा की सवारी ढोने का परमिट नहीं है, लेकिन बसें धड़ल्ले से डग्गामारी कर चल रही हैं। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बस संचालकों ने आईएसबीटी के आसपास कमीशन पर कुछ एजेेंट लगा रखे हैं। इनका काम है कि सवारियों को अतिरिक्त सुविधाओं का लालच देकर लाना।
विज्ञापन

एजेंट निगम की बसों की बुराइयां बताकर अपनी बसों तक यात्रियों को लाते हैं। इतना ही नहीं कई बार ये बस संचालक रास्ते में आरटीओ की चेकिंग के दौरान चक्कर काटकर दूसरे रास्ते से बसे ले जाते हैं। रोडवेज विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोजाना दो बसें दिल्ली से मसूरी आती हैं, जो हरिद्वार वाले रास्ते से सीधा राजपुर निकलती हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेेरे संज्ञान में नहीं है, लेकिन लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। आगे भी इस पर कार्रवाई जारी रहेगी। रूटों को चिह्नित किया जा चुका है।
- सुनील शर्मा, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed