फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ruckus for conversion In laksar

लक्सर: धर्मांतरण को लेकर गांव में मचा कोहराम, मारपीट में महिला घायल

Fri, 21 Apr 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 21 Apr 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
ruckus for conversion In laksar

कस्बे में हिंदू संगठन के लोगों ने कुछ लोगों पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला घायल हो गई।

विज्ञापन


जबकि दूसरी महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। बेहोश महिला को मेडिकल करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां समुदाय से संबंधित डाक्टर से मेडिकल करवाने का संगठन के लोगों ने विरोध कर दिया। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक समुदाय के कुछ लोग लक्सर के ओवरब्रिज के समीप एक मकान में प्रार्थना आदि कर रहे थे। इस दौरान कुछ हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। इनका कहना था कि प्रार्थना में कुछ हिंदू लोगों को बुलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ruckus for conversion In laksar

इस पर दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि यहां धर्मांतरण नहीं प्रार्थना की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी लक्सर कौस्तुभ मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने हिंदू संगठन के लोगों को जांच पड़ताल का आश्वासन देकर बाहर कर दिया। उसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि हिंदू संगठन के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।

इस दौरान एक युवक ने छत से कूदने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन के लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं जांच का हवाला देते हुए मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके कारण उसके सिर में चोट आई है। उसके बाद प्रशासन के लोगों ने मौके पर 108 को बुलाकर घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया।

समुदाय से जुड़े चिकित्सक से मेडिकल का विरोध 

ruckus for conversion In laksar

प्रशासन ने जैसे ही महिला को लक्सर सीएचसी पहुंचाया तो हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहां इन्होंने यह कहते हुए मेडिकल करवाने का विरोध कर दिया कि महिला का मेडिकल एक समुदाय के चिकित्सक द्वारा कराया जा रहा है,

लेकिन यह जांच को प्रभावित कर सकता है। इस पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा ने खुद मेडिकल करने का आश्वासन दिया। तब जाकर हिंदू संगठन के लोग शांत हुए।

एसडीएम ने दिखाई शालीनता....
जैसे ही एसडीएम मौके पर पहुंचे तो समुदाय की एक महिला ने उनके साथ अभद्रता कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान महिला ने एसडीएम पर हाथ तक उठा दिया, लेकिन जब महिला को पता चला कि उक्त व्यक्ति एसडीएम हैं तो उसने माफी मांग ली। उपजिलाधिकारी ने भी महिला को शालीनता से माफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed