फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus after tree cuting in guru ram rai Darbar sahib matawala baag

देहरादून: दरबार साहिब के मातावाला बाग में पेड़ काटने को लेकर हंगामा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Jun 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Jun 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
 Ruckus after tree cuting in guru ram rai Darbar sahib matawala baag
protest

मातावाला बाग में आम के पेड़ काटे जाने को लेकर रविवार को सैकड़ों लोगों ने हंगामा किया। करीब दो घंटे चले हंगामे से सहारनपुर रोड पर जाम की स्थिति बन गई। हंगामा बढ़ते देख प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने श्रीदरबार साहिब के पदाधिकारियों से बातचीत करने की बात कहकर लोगों को शांत कराया। हालांकि, लोगों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। उधर, श्रीदरबार साहिब ने इन आरोपों को तथ्यहीन करार दिया है। उनका कहना है कि कुछ लोगों द्वारा गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। बाग में कोई पेड़ नहीं काटा जा रहा है, इस संबंध में वन विभाग भी इंकार कर चुका है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि काफी दिनों से मातावाला बाग में चुपचाप पेड़ काटे जाने की बात सोशल मीडिया पर चल रही है। सोशल मीडिया पर इसके फोटो भी पोस्ट किए जा रहे थे। इसके बाद से लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र के सैकड़ों लोग मातावाला बाग के सामने एकत्र हुए और श्रीदरबार साहिब प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने इस आंदोलन के लिए मातावाला बाग बचाओ संघर्ष समिति का गठन भी किया है। समिति के लोगों का कहना है कि मातावाला बाग में साजिश के तहत पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे पहले बाग के आसपास की जमीन को भी बेचा जा चुका है।
विज्ञापन


आरोप है कि अब बाग में पेड़ काटकर निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है। एक आरोप यह भी है कि सूखे पेड़ों की आड़ में हरे पेड़ भी काटे जा रहे हैं। हरे पेड़ों को केमिकल डालकर सुखाया जा रहा है। जबकि, वहां पर एक भी नया पेड़ नहीं लगाया जा रहा है। रविवार को लोगों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। मौके पर प्रशासन के अधिकारी और कोतवाली व अन्य थानों से भी फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों ने बमुश्किल हंगामा शांत कराया और वार्ता के लिए श्रीदरबार साहिब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीदरबार साहिब के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि जो लोग इस तरह की बातें फैला रहे हैं वे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मातावाला बाग 300 साल पुराना ऐतिहासिक स्थल है। वर्तमान में यहां गुरुराम राय विश्वविद्यालय की एग्रीकल्चर फैकल्टी के छात्र शोध कार्य करते हैं। यहां जैविक खेती भी की जा रही है और नए पेड़ भी लगाए जा रहे हैं। बाग में असामाजिक तत्वों का प्रवेष निषेध किया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed