फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rubber factory caught fire in roorkee

रुड़कीः रबड़ फैक्ट्री में लगी आग, हजारों का नुकसान

Tue, 23 May 2017 06:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 23 May 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
rubber factory caught fire in roorkee
फायर ब्रिगेड - फोटो : file photo

रुड़की में टायरों पर रबड़ चढ़ाने वाली एक रबड़ फैक्ट्री में आग लग गई। इससे हजारों का नुकसान हो गया। हालांकि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। आग का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली के तहत सुनहरा रोड पर विजय रबड़ इंडस्ट्रीज के नाम से एक कंपनी है। कंपनी में टायरों पर रबड़ चढ़ाने का काम होता है। सोमवार देर रात कंपनी के भीतर से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


एफएसओ बीएल डबराल ने बताया कि रात करीब ढाई बजे आग की सूचना मिली थी। आग रबड़ में लगने से उसे बुझाने में काफी वक्त लगा। रबड़ की यह कंपनी सौरभ पाल निवासी दिल्ली की है। आग से हुए नुकसान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में आग की सूचना पर दौड़ी फायर ब्रिगेड
एक गांव में आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर दौड़ी। गांव में जाकर पता चला कि आग उपलों के एक ढेर में लगी थी। जिसे फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने बुझा दिया था।


फायर स्टेशन के एफएसओ बीएल डबराल ने बताया कि रात करीब दो बजे किसी ने सूचना दी कि बेलड़ा गांव में आग लगी है। इस पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग उपलों के ढेर में लगी थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण आग को बुझा चुके थे। जबकि फायर ब्रिगेड को बड़ी आग लगने की सूचना दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed