{"_id":"d0df6811d23153745377cffdb8da64e0","slug":"rto-office-dehradun-now-ac","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी होगा आरटीओ ऑफिस का वेटिंग रूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी होगा आरटीओ ऑफिस का वेटिंग रूम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के उत्तराखंड परिवहन विभाग में अब लंबी लाइन में लगने के बजाए एसी वेटिंग लांज में आराम फरमाइए और अपनी बारी का इंतजार कीजिए। जल्द ही लांज बनने वाला है, इसके लिए स्टेट कमेटी ने रुपया जारी कर दिया है। शनिवार को सभी प्रस्तावों के लिए टेंडर कर दिए गए। अधिकारियों की माने तो जल्द ही निर्माण कार्य पूरा भी हो जाएगा।
विज्ञापन
लंबी लाइन में लगना पड़ता है
परिवहन विभाग में हर दिन हजारों लोग लाइसेंस, वाहनों का रजिस्ट्रेशन व अन्य कामों के लिए आते है। भीड़ ज्यादा होने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्गों और महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ई-गवर्नेंस कमेटी को लांज व अन्य कामों का प्रस्ताव भेजा था। स्टेट ई-गवर्नेंस कमेटी ने प्रस्ताव को स्वीकार कर राज्य कमेटी को 25 लाख रुपए जारी कर दिए। शनिवार को विभाग में पूरे कार्यों के लिए टेंडर भी हो गए। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया जल्द ही यह सभी कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन