फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rti revealing Uttarakhand 75 pcs officers not give property details 

उत्तराखंड: आरटीआई में हुआ खुलासा, 75 पीसीएस अधिकारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा

Sun, 28 Apr 2019 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Rti revealing Uttarakhand 75 pcs officers not give property details 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के 75 पीसीएस अधिकारियों ने वर्ष 2016-17 और 17-18 के दौरान अपनी संपत्ति का वार्षिक ब्योरा नहीं दिया है। इस बात का खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत हुआ है। 

विज्ञापन


ग्राम मिस्सरवाला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अजहर ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उत्तराखंड राज्य के पीसीएस अधिकारियों की संपत्ति के संबंध में सूचना मांगी थी।  लोक सूचना अधिकारी/कार्मिक विभाग के अनुसचिव एचपी तिवारी की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना में बताया गया कि राज्य में कुल 151 पीसीएस व नौ प्रभारी अधिकारी हैं।
विज्ञापन


इनमें से 75 पीसीएस अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी इस अवधि में संपत्ति में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है, उन्होंने इसका ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। सूचना में यह भी जानकारी दी गई है कि संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध न कराने वाले अफसरों पर अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पीसीएस अधिकारी
वीर सिंह, गिरीश चंद्र गुणवंत, अर्चना गहरवार, देवमूर्ति यादव, देवानंद, प्रकाश चंद, आरडी पालीवाल, उदय सिंह राणा, नवनीत पांडे, जगदीश चंद्र कांडपाल, कैलाश टोलिया, रुचि मोहन रयाल, संजय कुमार, ललित नारायण मिश्र, श्रीष कुमार, प्रवेश चंद्र डंडियाल, भगत सिंह फोनिया, हंसा दत्त पांडे, श्याम सिंह राणा, लक्ष्मी राज चौहान, प्रशांत आर्य, प्यारे लाल शाह, रामजी शरण शर्मा, बृजेश कुमार तिवारी, नंदन सिंह नगन्याल, शिवचरण द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह जंगपांगी, ललित मोहन रयाल, मेहरबान सिंह नेगी, जगदीश लाल, दीपेंद्र सिंह, राजकुमार पांडे, संतोष कुमार पांडे, राकेश चंद्र तिवारी, देवेंद्र सिंह नेगी, नारायण सिंह डांगी, गिरधारी सिंह रावत, चतर सिंह चौहान, निधि यादव, डीपी सिंह, पंचराम चौहान, राहुल कुमार गोयल, अनिल कुमार, तीरथ पाल सिंह, रेखा कोहली, हरगिरी, कुसुम चौहान, बी एल फिरमाल, आलोक कुमार पांडे, रवनीत चीमा, मनमोहन सिंह, पंकज उपाध्याय, विजय नाथ शुक्ल, ईला गिरी, भगवत किशोर मिश्रा, दीप्ति सिंह, नरेश दुर्गापाल, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रकाश चंद्र दुमका, आशीष भट्टगई, जयभारत, बंशीधर तिवारी, सोहन सिंह सैनी, अनिल कुमार चन्याल, प्रमोद कुमार, हरीश चंद्र कांडपाल, रिचा सिंह, कौस्तुभ मिश्र, जितेंद्र कुमार, कमलेश मेहता, रविंद्र सिंह, सौरभ असवाल, अमृता परमार, योगेंद्र सिंह सहित माया दत्त जोशी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed