फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rti online

आरटीआई और शिकायत भी ऑनलाइन

Thu, 25 Jul 2013 07:31 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
rti online

मसूरी देहरादून डवलपमेंट अथॉरिटी (एमडीडीए) में सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) और अवैध निर्माण करने वालों की शिकायत के लिए अब लोगों को प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।

विज्ञापन


एमडीडीए दस दिन के भीतर इन दोनों प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने जा रहा है। इससे पूर्व नक्शे पास कराने की व्यवस्था एक जुलाई से ऑनलाइन की जा सकी है।

ई-आफिस बनाने की दिशा में एमडीडीए एक-एक कदम आगे बढ़ा रहा है। नई व्यवस्था के तहत आरटीआई में ऑनलाइन आवेदन करने पर ई-मेल के जरिये ही 30 दिन के भीतर सभी जानकारी आवेदक को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत करने वालों को भी ई-मेल से ही कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि नया साफ्टवेयर बनकर लगभग तैयार है। इसका ट्रायल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त के पहले सप्ताह में इसे लागू कर दिया जाएगा। कहा कि इस कदम से शहर के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बावजूद किसी तरह की दिक्कत होती है तो लोग सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed