{"_id":"91aab290601684f30cf696cb534986db","slug":"rti-application-is-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग रोगन में खो दिया आरटीआई आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग रोगन में खो दिया आरटीआई आवेदन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 May 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना को देने में ही विद्युत विभाग को चार माह का समय लग गया।
विज्ञापन
हालांकि आरटीआई के तहत सूचना तीस दिन के अंदर-अंदर देने का प्रावधान है। सूचना देने में की गई देरी को देखते हुए राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने संबंधित लोक सूचना अधिकारी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
पढ़ें, केदारनाथ यात्राः केदारघाटी में फिर डरा रहा मौसम
विज्ञापन
हद तो यह है कि सूचना देर से देने के पीछे भी अजीब तर्क दिया गया।
बतौर लोक सूचना अधिकारी विद्युत वितरण खंड रुड़की के उप खंड अधिकारी का कहना था कि कार्यालय में रंग रोगन होने के कारण आवेदन इधर-उधर रख दिया गया और इस कारण सूचना देना वे भूल गए।
विज्ञापन
लोक सूचना अधिकारी को सूचना देने की याद तब आई जब राज्य सूचना आयोग की ओर से नोटिस जारी हुआ।
तस्वीरों में देखें, भक्तों के लिए खुला भगवान बदरीनाथ का द्वार
हरिद्वार में भगवानपुर के रहने वाले पूर्व सैनिक कुंवर पाल सिंह ने रुड़की वितरण खंड से ग्रामीण फीडर भगवानपुर और पुहाना से 15 से लेकर 30 सितंबर 2013 के बीच की गई सप्लाई की जानकारी मांगी थी।
यह सूचना देने में लोक सूचना अधिकारी को चार माह का समय लग गया। लोक सूचना अधिकारी के भूल जाने के तर्क को भी राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने सिरे से खारिज किया।
पढ़ें, एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्पीड़न
विनोद नौटियाल ने रंग रोगन होने के कारण आवेदन इधर-उधर रख दिए जाने को सरकारी संपत्ति के प्रति लापरवाही करार दिया। विनोद नौटियाल के मुताबिक रंग रोगन की वजह से सरकारी संपत्ति को अव्यवस्थित नहीं किया जा सकता।
आयुक्त ने इस आधार पर लोक सूचना अधिकारी पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया।