फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rss distribute yoga patrak.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ घर-घर पहुंचाएगा योग

Fri, 12 Jun 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Jun 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
rss distribute yoga patrak.

योग को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। उत्तराखंड की सभी शाखाओं को निर्देश दे दिए गए हैं कि योग दिवस पर शिविरों का आयोजन करें। दून में एक हफ्ता पहले से योग शिविरों की श्रृंखला शुरू हो जाएगी। स्वयं सेवक योग के फायदे बताकर लोगों को शिविर में आने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


योग दिवस 21 जून को योग शिविर आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रदेश की 1197 शाखाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। दो-तीन शाखाएं मिलकर समूह में योग शिविरों का आयोजन कर सकती हैं। योग से संबंधित पत्रक तैयार हो गए हैं। शुक्रवार से इन्हें शाखाओं को भेजा जाएगा। इन्हीं पत्रकों को स्वयं सेवक घर-घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने बताया कि स्वयं सेवक घरों में जाकर लोगों को योग की महत्ता बताएंगे। फिर योग शिविरों में उन्हें योगिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज की संरचना के लिए व्यक्तियों का स्वस्थ रहना आवश्यक है। लोगों को यह भी बताया जाएगा कि वे योग को दैनिक जीवन क्रिया का अंग बनाएं। सिर्फ कैंपों में योग करके भूल न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा भी करेगी योग शिविरों का आयोजन
योग दिवस 21 जून पर भाजपा ने मंडल स्तर पर योग शिविरों के आयोजन की योजना बनाई है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक शिविरों के आयोजन के लिए कहा गया है। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को योगिक क्रियाओं से संबंधित सीडी और पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी।


भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत और मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल योग शिविर लगाने के लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है। मंडल स्तर पर तो योग शिविरों का आयोजन किया ही जाना है, वार्ड स्तर पर भी लोग शिविरों का आयोजन कर सकते हैं। सीडी और योग पुस्तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध हो गई हैं। इनका जिलों में वितरण किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed