फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rss chief mohan bhagwat arrives haridwar

हरिद्वार पहुंचे मोहन भागवत, राम मंदिर और हिंदुत्व समेत अन्य मुद्दों पर संतों के साथ करेंगे मंथन

Tue, 26 Jun 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 26 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Rss chief mohan bhagwat arrives haridwar
mohan bhagwat

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार की रात हरिद्वार पहुंचे। कनखल स्थित हरिहर आश्रम में उनका बुधवार को कई प्रमुख संतों से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनसे मुलाकात करने हरिद्वार जाएंगे।

विज्ञापन

 
सरसंघ चालक मोहन भागवत रात करीब नौ बजे ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे। उनका स्टेशन पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। यहां से संघ प्रमुख कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवघेशानंद गिरि महाराज से मिलने पहुंचे। आश्रम में पहुंचने पर संघ के स्वयंसेवकों ने संघ की परंपरा के अनुसार ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के साथ उनका स्वागत किया। कुछ देर तक उन्होंने स्वामी अवधेशानंद गिरि से भी बंद कमरे में मुलाकात की।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बुधवार को सुबह मोहन भागवत आश्रम में पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक के साथ ही कई प्रमुख संतों से मुलाकात करेंगे। जिन संतों से उनकी मुलाकात होनी है उनमें शांतिकुंज के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या, भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि समेत अन्य संत शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन दिन पहले हरिद्वार आकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा संतों से मुलाकात करने के बाद मोहन भागवत के हरिद्वार दौरे को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो संतों के साथ उनकी मुलाकात में अयोध्या के राम मंदिर समेत हिंदुत्व के अन्य एजेंडे पर भी चर्चा हो सकती है। संघ प्रमुख से मिलने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सुबह करीब दस बजे हरिद्वार जाएंगे। मोहन भागवत के हरिद्वार पहुंचने पर पुलिस अधिकारी भी सतर्क नजर आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed