{"_id":"62b815788dad5775795190c8","slug":"rss-changed-responsibilities-of-propagators-narayan-made-campaigner-head-of-uttarakhand-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने प्रचारकों के दायित्व बदले: नारायण को उत्तराखंड प्रांत का प्रचारक प्रमुख बनाया, इन्हें भी सौंपे दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस ने प्रचारकों के दायित्व बदले: नारायण को उत्तराखंड प्रांत का प्रचारक प्रमुख बनाया, इन्हें भी सौंपे दायित्व
Sun, 26 Jun 2022 01:54 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:54 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चमोली विभाग प्रचारक का दायित्व शरद, चमोली में प्रचारक राहुल, कर्णप्रयाग में प्रचारक जगदीप, रुद्रप्रयाग में प्रचारक सोमनाथ होंगे। जबकि अल्मोड़ा विभाग प्रचारक दायित्व इंद्रमोहन देखेंगे। अमित को रानीखेत काप्रचारक व भरत को बागेश्वर का प्रचारक बनाया गया है। नैनीताल विभाग प्रचारक के रूप में राजपुष्प जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उत्तराखंड में सेवाएं दे रहे प्रचारकों के दायित्वों में बदलाव कर दिया है। नारायण को उत्तराखंड प्रांत का प्रचारक प्रमुख बनाया गया है, जबकि नरेंद्र को प्रांत सह बौद्धिक का दायित्व दिया गया है। भगवती को देहरादून विभाग प्रचारक, जितेंद्र को देहरादून दक्षिणी महानगर प्रचारक, राकेश को देहरादून उत्तरी महानगर प्रचारक, प्रभात को देहरादून विकासनगर प्रचारक नरेश को पुरोला का प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार विभाग प्रचारक की जिम्मेदारी चिरंजीव व जिला प्रचारक का दायित्व बृजमोहन को दिया गया है। नरेंद्र रुड़की में, भूपेंद्र ऋषिकेश में प्रचारक होंगे। पारस को टिहरी विभाग प्रचारक बनाया गया है, जबकि गौरव प्रचारक होंगे। देवप्रयाग के प्रचारक भारत, उत्तरकाशी के अजय, पौड़ी के नीरज, थलीसैंण के नरेश व कोटद्वार के प्रचारक राहुल बनाए गए हैं। चमोली विभाग प्रचारक का दायित्व शरद, चमोली में प्रचारक राहुल, कर्णप्रयाग में प्रचारक जगदीप, रुद्रप्रयाग में प्रचारक सोमनाथ होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मां -बेटी के साथ दरिंदगी: छह साल की मासूम की हालत देख सिहर उठे डॉक्टर, पुलिस की आंखों से भी छलक आए आंसू
विज्ञापन
पिथौरागढ़ विभाग प्रचारक का जिम्मेदारी विकास देखेंगे। नितिश को पिथौरागढ़ का प्रचारक, दीपक को डीडीहाट का व मनोज को चंपावत का प्रचारक बनाया गया है। अल्मोड़ा विभाग प्रचारक दायित्व इंद्रमोहन देखेंगे। अमित को रानीखेत काप्रचारक व भरत को बागेश्वर का प्रचारक बनाया गया है। नैनीताल विभाग प्रचारक के रूप में राजपुष्प जिम्मा संभालेंगे। इनके अलावा नैनीताल में प्रचारक का दायित्व कमल, हल्द्वानी में कमल, ऊधमसिंहनगर में जितेन्द्र व काशीपुर में प्रचारक की जिम्मेदारी सौरभ को दी गई है।