फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rs 2.72 lakh cheated in the name of getting the tower installed

जियो टावर लगवाने के नाम पर ठगे 2.72 लाख रुपये

Mon, 01 Nov 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.72 lakh cheated in the name of getting the tower installed
जियो टावर लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 2.72 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। धोखाधड़ी को लेकर चंद्रपाल धारिया निवासी धरतावाला, पंडितवाड़ी ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि बीते चार अगस्त को उनके मोबाइल एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि यूपी या उत्तराखंड में उनकी जमीन या छत खाली तो है तो उस पर कंपनी की स्कीम के तहत जियो को टॉवर लगवा सकते हैं। इसके एवज में 25 हजार रुपये मासिक किराया और एक व्यक्ति को ऑपरेटर की नौकरी देने की बात कही। पीड़ित ने कहा कि बादशाहीबाग, जिला सहारनपुर में उनकी जमीन है। आरोपी ने उस पर टॉवर लगाने का झांसा दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed