फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rs 15 lac to be awarded for that ward who collect more plastic

प्लास्टिक खत्म करने को वार्डों में अभियान चलाएंगे पार्षद

Sat, 31 Aug 2019 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 15 lac to be awarded for that ward who collect more plastic
नगर निगम के प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे मेगा अभियान के तहत जिस वार्ड से घरों में जमा प्लास्टिक का सबसे ज्यादा कूड़ा एकत्रित किया जाएगा उस वार्ड के विकास के लिए 15 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। पार्षद 11 सितंबर से अपने-अपने वार्डों में अभियान चलाकर लोगों से प्लास्टिक दान में मांगेंगे। जिसे बाद में वह निगम में जमा कराएंगे। इस दौरान लोगों को शपथ भी दिलाएंगे। साथ ही पार्षद 70 हजार कपड़े और जूट के बैग निगम में जमा कराएंगे। जिन्हें बाद में घर-घर बांटा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम सभागार में मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने पार्षदों से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की। इस पर सभी ने सहयोग की बात कही। उसके बाद मेयर ने पार्षदों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अभियान की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा कि 11 सितंबर से शाम पांच से सात बजे तक पार्षद अपने-अपने वार्ड में लोगों से संपर्क कर प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताएंगे। साथ ही यदि किसी के घर में प्लास्टिक है तो उसे दान में मांगेंगे। 20 सितंबर तक चलने वाले अभियान में एकत्र प्लास्टिक को निगम में जमा कराया जाएगा। जो पार्षद सबसे अधिक प्लास्टिक जमा कराएगा, उसे विकास कार्यों के लिए मेयर 10 लाख और नगर आयुक्त की ओर से पांच लाख रुपये अतिरिक्त धनराशि देंगे। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हर पार्षद वार्ड में स्वयं सहायता समूह बनाएगा। उनसे कागज के लिफाफे बनवाए जाएंगे। जिसे व्यापार मंडल स्थानीय व्यापारियों को उपलब्ध कराएगा। बैठक में उपनगर आयुक्त सोनिया पंत, मुख्य वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, पार्षद अमिता सिंह, अजय सिंघल, सतीश कश्यप, नंदिनी शर्मा, आशा भाटी, भूपेंद्र कठैत, विशाल कुमार, रमेश बुटोला, अनीता सिंह, देेवेंद्र पाल सिंह, समिधा गुरुंग, कोमल बोहरा, निखिल कुमार, मीना बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन को होटल, पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक
प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम के अभियान में मंगलवार को होटल, पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक होगी। जिसमें शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप मालिक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों को बांटे पौधे
सगंध पौधा केंद्र के निदेशक नृपेंद्र चौहान की ओर से भाजपा, कांग्रेस महानगर अध्यक्षों और पार्षदों को तुलसी, लेमनग्रास और सिट्रोनेला के पौधे बांटे गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सिट्रोनेला का पौधा लगाने से घर में मच्छर नहीं आते।
सीएम और काबीना मंत्री भी जुड़ेंगे अभियान से
मेयर ने बताया कि प्लास्टिक के खिलाफ निगम के अभियान से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही अन्य काबीना मंत्री भी जुड़ेंगे। जल्द वह स्कूलों में जाकर बच्चों से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करेंगे। इसके अलावा उनसे प्लास्टिक एकत्र कर स्कूलों में जमा कराने की अपील करेंगे। अधिक प्लास्टिक एकत्र करने वाले स्कूल को पुरस्कृत किया जाएगा।
ऑनलाइन अभियान से जुड़िए
मेयर ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.नगरनिगमदेहरादून.कॉम) के जरिये भी लोग प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे अभियान से जुड़ सकते हैं। वेबसाइट में अभियान से जुड़ते ही उन्हें निगम प्रशासन की ओर से ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी करेगा।
एलाइजा रीडर मशीन को मेयर ने दिए साढ़े तीन लाख
डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए मेयर ने रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एलाइजा रीडर मशीन के लिए साढ़े तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए पार्षदों का सहयोग मांगा। कहा पार्षद अपने वार्डों में जहां भी डेंगू के लक्षण दिख रहे हों, उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि अपने-अपने वार्डों में पार्षद जागरूकता शिविर लगाएं। निगम प्रशासन केंद्र को पत्र भेजकर प्लास्टिक की फैक्ट्रियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करें। पार्षद लोगों से पुराने कपड़े लेकर थैले बनवाकर बांटे। पहल शानदार है, हम निगम के साथ हैं।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि आगामी पीढ़ी स्वस्थ रहे, इसके लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध जरूरी है। शुरुआत में परेशानी होगी, लेकिन व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। लोगों को इसमें योगदान देना चाहिए। तभी अभियान सार्थक साबित होगा।

वहीं, मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि आज भाजपा और कांग्रेस महानगर अध्यक्षों के साथ ही उक्रांद के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में पहुंचकर अभियान को समर्थन दिया है। यह दर्शाता है कि प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में सभी एकजुट हैं। दूनवासियों के सहयोग से हम दून को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed