फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rs 10 lakh was snatched from a woman in the name

Dehradun News: मकान बेचने के नाम पर हड़प लिए 10 लाख रुपये

Mon, 02 Dec 2024 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh was snatched from a woman in the name
Iमहिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाI
विज्ञापन




मकान बेचने के नाम पर एक महिला से 10 लाख रुपये हड़प लिए गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में पूजा नीमरानिया निवासी ठाकुरपुर ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार निवासी अंबीवाला से उनकी एक संपत्ति खरीदने को बात हुई थी। प्रदीप ने उन्हें एक मकान दिखाया और इसका सौदा 32 लाख रुपये में किया। इस सौदे के बाद उनसे 10 लाख रुपये बतौर एडवांस भी ले लिए, लेकिन उनके हक में इस मकान की रजिस्ट्री नहीं की। इस पर जब उन्होंने रजिस्ट्री करने को कहा तो टाल मटोल करने लगा। ऐसा कई महीनों तक चला।




पूजा और उनके परिवारवालों को यह पता चला गया कि प्रदीप कुमार रजिस्ट्री नहीं करेगा तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। दिसंबर 2021 में जब उस पर दबाव डाला गया तो उसने 50 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन इसके बाद अन्य पैसों के लिए मना कर दिया। अब वह पूजा और उनके परिवार वालों से मिल भी नहीं रहा है। एसओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed