{"_id":"62dcfe35303007264b0640c8","slug":"rpf-constable-alertness-saved-passenger-life-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा टला: ट्रेन में सवार होने के चक्कर में फिसला यात्री का पैर, आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा टला: ट्रेन में सवार होने के चक्कर में फिसला यात्री का पैर, आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से बची जान
Sun, 24 Jul 2022 03:30 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 24 Jul 2022 03:30 PM IST
सार
आरपीएफ कांस्टेबल मुकेश कुमार अंबाला मंडल से कांवड़ ड्यूटी पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आए हुए थे। मुकेश कुमार की ड्यूटी प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर थी। इस दौरान एक यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से बची यात्री की जान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से एक यात्री की जान बच गई। पटना निवासी रिशु ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया। गनीमत रही कि इस दौरान आरपीएफ के कांस्टेबल ने सजगता से काम लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी डीएस चौहान ने बताया शनिवार को आरपीएफ कांस्टेबल मुकेश कुमार अंबाला मंडल से कांवड़ ड्यूटी पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आए हुए थे। मुकेश कुमार की ड्यूटी प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर थी। इस दौरान रिशु निवासी पटना ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Breaking: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों और दुकानों से बाहर भागे लोग
विज्ञापन
ट्रेन चल पड़ी और रिशु का पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया। उसे कांस्टेबल ने बचा लिया। हालांकि इस दौरान रिशु घायल हो गया। आरपीएफ पोस्ट पर प्राथमिक उपचार देकर उसे देहरादून के लिए रवाना किया गया।