फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   routine of kc singh baba

उत्तराखंड के इस ‘हैवीवेट’ सांसद में है भीम का बल

Wed, 07 May 2014 07:45 AM IST
राजीव शुक्ला/अनुराग गंगोला, अमर उजाला, हल्द्वानी/काशीपुर
राजीव शुक्ला/अनुराग गंगोला, अमर उजाला, हल्द्वानी/काशीपुर Updated Wed, 07 May 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
routine of kc singh baba

उत्तराखंड में कांग्रेस के ‘हैवीवेट’ सांसद व प्रत्याशी केसी सिंह बाबा की दिनचर्या कुछ मायनों में अन्य उम्मीदवारों से जुदा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव प्रचार तेज होने के बावजूद जनसंवाद से पहले या बाद में रोजाना उनका जिम जाना जरूरी है। 65 वर्ष की उम्र में भी 50 किलो वजन उठाना बाबा की दिनचर्या में शामिल है।

लिफ्टिंग न करने से उनकी मांसपेशियों में दर्द होने लगता है, साथ ही घुटनों में भी परेशानी होने लगती है। यही वजह है कि प्रचार के दौरान भी जहां भी जिम मिल जाए, वह वहां जाकर व्यायाम करना नहीं भूलते।

विज्ञापन

मांसाहार की जगह शाकाहार को तरजीह

routine of kc singh baba

बाबा को रोज डेढ़ घंटे की कड़ी कसरत का शौक है। यही कारण है कि मसलमैन बाबा को खेल और खिलाड़ियों में खासी दिलचस्पी है।

पहलवानी शरीर के बावजूद बाबा की डाइट सामान्य है। वह मांसाहार की जगह शाकाहार को तरजीह देते हैं। बाबा के ओएसडी अशोक शर्मा और कार्यालय प्रभारी नरेंद्र चौहान के मुताबिक बाबा सुबह भरपेट भोजन कर प्रचार के लिए घर से निकलते हैं।

सुबह सब्जी, रोटी, दाल, चावल खाने के बाद दिनभर वह कुछ नहीं खाते। चाय यदाकदा पी लेते हैं। दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक एक्सरसाइज और बेंच प्रेस करते हैं।

इसके बाद हल्का-फुल्का नाश्ता लेते हैं। इसमें ब्रेड ऑमलेट, सैंडविच और रियल जूस शामिल होता है।

पसंदीदा कसरत के लिए समय नहीं मिल पाता

routine of kc singh baba

रात के खाने में बाबा केवल दो रोटियां और मिक्स वेज लेते हैं। हालांकि, चुनाव प्रचार की व्यस्तता के चलते बाबा को सबसे पसंदीदा कसरत के लिए समय नहीं मिल पाता।  

यहां उनके करीबी और मटर गली स्थित व्यायामशाला चला रहे साबिर हुसैन के बाबा गुरु हैं। हुसैन की मानें तो बाबा ब्रिटिशकालीन इस व्यायामशाला में आना नहीं भूलते हैं।

वे जब हल्द्वानी आते हैं तो दो घंटे कसरत करते हैं। हुसैन बताते हैं कि बाबा आज भी 50 किलो वजन उठाते हैं। साथ ही 20-20 किलो के डंबल से मसल्स बनाते हैं।

हुसैन ने बताया कि बाबा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में भी कसरत का सामान है। संसद सत्र के दौरान भी बाबा कसरत करते हैं।

विज्ञापन

खरीदवाया जिम का सामान

routine of kc singh baba

केसी सिंह बाबा चुनाव प्रचार के लिए सात-आठ अप्रैल को पहाड़पानी और भीमताल में थे।

तब बाबा सुबह उठे और कसरत में जुट गए, जबकि उनके साथ अन्य कांग्रेस नेता प्रचार की योजना बना रहे थे। दो घंटे के बाद कसरत करके बाबा वापस हुए।

आठ अप्रैल को भी पहले व्यायाम किया और फिर चुनावी कसरत। स्वागत के लिए पहुंचे बच्चों से बाबा ऐसा प्रभावित हुए कि उन्हें जिम का सामान खरीदवा दिया।

एशियन चैंपियनशिप में झटक चुके हैं चार पदक

routine of kc singh baba
कांग्रेस प्रत्याशी करन चंद्र सिंह बाबा पावर लिफ्टिंग में अपना लोहा मनवा चुके हैं।

उनके खाते में पांच बार यूपी पावर लिफ्टिंग चैंपियन, एक बार स्ट्रांगेस्ट मैन ऑफ यूपी का खिताब, दो बार नेशनल चैंपियन, बैंच प्रेस में कई नेशनल रिकार्ड और एशिया चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।

एक्सरसाइज नहीं करने पर मुझे शरीर में जकड़न होने लगती है। शरीर की स्फूर्ति खत्म होने लगती है। इससे मेरा प्रभावी तौर पर कामकाज करना पिछड़ जाता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है।
- केसी सिंह बाबा, सांसद (नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से उम्मीदवार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed