Dehradun: उपराष्ट्रपति के हरिद्वार भ्रमण के दौरान रुट रहेगा डायवर्ट, कल घर से निकालने से पहले देख लें ये प्लान
उपराष्ट्रपति के कल हरिद्वार भ्रमण के दौरान रुट डायवर्ट रहेगा। डीजीपी ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हो और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। साथ ही उन्होंने सुरक्षा दलों को तैयार करने के निर्देश दिए और सभी पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति के आगामी 23 दिसंबर को हरिद्वार भ्रमण के दौरान दोपहर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ऋषिकेश व भानियावाला से हरिद्वार रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उधर, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं को जायजा लेने डीजीपी अभिनव सिंह ने अधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण एवं रुट व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हो और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। साथ ही उन्होंने सुरक्षा दलों को तैयार करने के निर्देश दिए और सभी पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी पीके राय सहित जनपद के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें...Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, क्रिसमस पर है उत्तराखंड आने का प्लान तो जानें मौसम का हाल
यह रहेगा रूट प्लान
-ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा पर रोका जाएगा।
- देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी चौराहा से डायवर्ट किया जा सकता है
- भानियावाला फ्लाईओवर से हरिद्वार की ओर जाने वाहनों को भानियावाला फ्लाई ओवर पर रोका जाएगा ।
- ऋषिकेश से नेपाली फार्म की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म पर रोका जाएगा ।
- ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश से बाया चिल्ला होते हुए हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।I