फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather News rain and snowfall Chances in hilly districts weather will be clear on Christmas

Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, क्रिसमस पर है उत्तराखंड आने का प्लान तो जानें मौसम का हाल

Fri, 22 Dec 2023 03:24 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Dec 2023 03:24 PM IST
सार

बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस महीने अभी तक 4.4 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 50 फीसदी कम है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कुछ हिस्सों के साथ तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News rain and snowfall Chances in hilly districts weather will be clear on Christmas
उत्तराखंड मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम के बदले मिजाज के चलते प्रदेश भर में सर्दियों में बारिश के आंकड़ों में कमी दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। लेकिन आज शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


बारिश व बर्फबारी का असर राज्य भर में दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कुछ हिस्सों के साथ तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन

तीन डिग्री ज्यादा रहा दून का

दिसंबर में अभी तक दिन के तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6.2 रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसे में पर्वतीय जिलों में होने वाली बारिश व बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों के दिन के तापमान पर देखने को मिलेगा। 22 दिसंबर को दून का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्रिसमस पर साफ रहेगा मौसम

क्रिसमस के मौके पर प्रदेश भर का मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 व 25 दिसंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस महीने अभी तक 4.4 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 50 फीसदी कम है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  मूल निवास और भू कानून पर बनेंगी समितियां, बोले मुख्यमंत्री धामी-संवाद से करेंगे सभी मुद्दों का हल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed