फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   route divert in haridwar due to kanwar yatra.

कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार से दूर हुई दिल्ली, कई शहरों के रूट डायवर्ट

Tue, 26 Jul 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 26 Jul 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
route divert in haridwar due to kanwar yatra.
कांवड़ यात्रा के चलते बदला रूट - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन ने हाईवे को पूरी तरह खाली रखने का दावा किया था, लेकिन कांवड़ियों की भीड़ के चलते कहने को तो हाईवे चल रहा है लेकिन बसों और अन्य भारी वाहनों के कारण रूट बदलना पड़ा है।

विज्ञापन


नया यातायात प्लान लागू होने के कारण अब हरिद्वार से दिल्ली और भी दूर हो गई है। हरिद्वार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को कुल 428 किलोमीटर के बजाय 40 किलोमीटर ज्यादा 468 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। साथ ही यात्रियों को 48 रुपये अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। अन्य शहरों के लिए भी हालात ऐसे ही हैं।
विज्ञापन


रूट डायवर्ट होने से अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंडावर, चंदक, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, मेरठ, हापुड़ व गाजियाबाद होते हुए दिल्ली आना जाना करना पड़ रहा है। इसके चलते हर यात्री को अब 468 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे 40 किलोमीटर का अधिक रास्ता हो गया है। ऐसे में यात्रियों को अब 270 रुपये किराए देना पड़ रहा है। यही स्थिति अन्य शहरों की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना बढ़ा सफर और कितना हुआ किराया

route divert in haridwar due to kanwar yatra.
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार से करीब 700 बसों की आवाजाही प्रतिदिन होती है। इनमें हरिद्वार डिपो की 71 बसें हैं। अधिकारियों की मानें तो करीब एक हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन दिल्ली आना-जाना करते हैं।

कांवड़ के चलते रूट डायवर्ट करने से करीब 48 किलोमीटर का रूट बढ़ गया है। मेले से पहले दिल्ली जाने वाली बसें रुड़की, मुजफ्फनगर, मेरठ व गाजियाबाद होते हुए दिल्ली आना-जाना करती थीं। ऐसे में बस को आने जाने में 420 किलोमीटर का सफर तय कर 222 रुपये देने पड़ते थे।

शहर -------- बढ़ी दूरी----- बढ़ा किराया
दिल्ली------ 40----------  48
मेरठ------ 30---------- 35
मुजफ्फरनगर------ 20---------- 22
पानीपत------ 60---------- 65
सहारनपुर------ 15---------- 18
पुष्कर------ 60---------- 63                  

कहते हैं अधिकारी
मुख्यालय के अनुसार ही आदेशों का पालन किया जा रहा है। कांवड़ मेले के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। दिल्ली आने-जाने वाली बसें बिजनौर व हापुड़ होते हुए दिल्ली आ जा रही हैं। यात्रियों को 40 किलोमीटर का अधिक सफर करना पड़ रहा है। 48 रुपये अधिक किराया देना पड़ रहा है। ऐसी ही सिथति अन्य शहरों की भी है।
-एसएस चौहान, सहायक महाप्रबंधक परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed