{"_id":"021d3e831c7159fd010378a20099d1ee","slug":"route-divert-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मेले में बदल जाएंगे दून के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा मेले में बदल जाएंगे दून के रास्ते
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Oct 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेड ग्राउंड मैदान में तीन अक्तूबर को लगने वाले दशहरे मेले के मद्देनजर दून में यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
सिटी बस, ऑटो, विक्रम इस प्लान से प्रभावित होंगे। हालांकि यह व्यवस्था दुपहर 12 बजे से लेकर रात तक लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने बताया कि लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से डायवर्जन प्लान का प्रचार किया जा रहा है।
उन्होंने लोगों ने बैग, मोबाइल, पॉलीथिन आदि सामान लेकर न चलने का अनुरोध किया है, क्योंकि इससे चेकिंग में दिक्कत होगी।
यह रहेगा बसों का डायवर्ट रूट
- परेड ग्राउंड से चलने वाली बस सेवा उस दिन राजपुर रोड स्थित ओरियंट चौक से संचालित होगी। इस अवधि में कोई भी बस कनक चौक की तरफ नहीं जाएगी।
- क्लेमनटाउन से कुठाल गेट जाने वाली बस राजपुर जाने वाले बसें लैंसडोन चौक की तरफ न जाकर दर्शनलाल चौक से राजपुर रोड जाएगी।
- रायपुर रोड की बसे चूना भट्टा से संचालित होकर सर्वे चौक तक ही आवागमन करेगी।
इस रुट से जाएंगे विक्रम
- धर्मपुर रोड के विक्रम दर्शनलाल चौक से फालतू लाइन होते हुए जाएंगे। उस समय घंटाघर जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
- आईएसबीटी मार्ग के विक्रम भी दर्शनलाल चौक से परेड ग्राउंड की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कांवली रूट के विक्रम भी दर्शनलाल चौक से मुडकर प्रिंस चौक से वापस रवाना होंगे।
- रायपुर मार्ग के विक्रम कर्जन रोड से ब्राइटलैंड, विरमानी चौक से सर्वे चौक तक आ सकेंगे।
10 स्थानों पर बैरियर
शहर में सुभाष रोड, फालूत लाइन, दर्शनलाल चौक, डूंगा हाउस, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कान्वेंट, ओरियंट चौक, लैंसड़ोन चौक और पैसाफिक होटल पर बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पार्किंग स्थल
- वीआईपी पार्किंग
दून क्लब, डूंगा हाउस, पुराना रायपुर बस अड्डा
- सामान्य पार्किंग
पवेलियन ग्राउंड, रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, पुराना एमडीडीए कार्यालय, एमडीडीए पार्किंग