फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Route diversion plan is implemented in Uttar Pradesh

Dehradun News: परिवहन व्यवस्था चरमराई, 20 प्रतिशत बसों का संचालन बंद

Sun, 28 Jul 2024 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Route diversion plan is implemented in Uttar Pradesh
Iहरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावितI
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के रफ्तार पकड़ने से परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। उप्र और हरिद्वार में रूट डायवर्जन प्लान लागू है। इसके चलते देहरादून से बसों का संचालन और यात्रियों की संख्या घट गई है। यात्री संख्या घटने से 20 प्रतिशत बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे रोडवेज की आय पर असर पड़ा है। उधर उत्तराखंड परिवहन निगम के अलावा हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
मंडलीय प्रबंधक पूजा कहेरा ने बताया कि कांवड़ यात्रा का सबसे अधिक प्रभाव हरिद्वार जाने वाली बसों पर पड़ रहा है। बसों के संचालन से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान, चंडीघाट, मोतीचूर अस्थायी बस स्टेशनों से रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया गया है। हरिद्वार में सोमवार से रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं होगा। देहरादून-ऋषिकेश को जाने वाली बसें मोतीचूर स्टैंड, बिजनौर-नजीबाबाद की बसें चंडीघाट और रुड़की, मुज्जफरनगर, दिल्ली जाने वाली बसें ऋषिकुल मैदान से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरिद्वार बस स्टैंड से संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं हरियाणा रोडवेज ने भी हरिद्वार और देहरादून बस सेवा स्थगित कर दी है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद यह सेवा फिर से सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसें करनाल-पानीपत के रास्ते घूमकर पहुंच रही हैं। उप्र रोडवेज की बसों को भी दून पहुंचने में काफी समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed