Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Route changed from today for tourists going from Doon to Mussoorie

Dehradun News: दून से मसूरी जाने वाले सैलानियों के लिए आज से बदला रूट

Tue, 30 Dec 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Route changed from today for tourists going from Doon to Mussoorie
नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है। इसे 30 दिसंबर से लागू किया गया है। यह प्लान 31 दिसंबर की रात तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में लोगों घरों से निकलने से पहले रूट देखना होगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए वर्ष पर दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी आते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन




यह होगा रूट प्लान
दिल्ली, रुड़की-सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटक आईएसबीटी-शिमला बाईपास से सैन्ट ज्यूड्स चौक-बल्लूपुर चौक-गढ़ी कैन्ट तिराहा-अनारवाला तिराहा-जोहड़ी गांव-मसूरी रोड और कुठाल गेट होते हुए मसूरी जाएंगे।
विज्ञापन

- दिल्ली, हरिद्वार-ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले वाहन मोहकमपुर फ्लाईओवर-जोगीवाला से यूटर्न लेकर-पुलिया नंबर-6- रिंग रोड, लाडपुर तिराहा-सहस्रधारा क्राॅसिंग-आईटी पार्क, किरशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा और मसूरी डायवर्जन-कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मसूरी में ये होंगे पार्किंग स्थल
पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैम्प्टी टैक्सी स्टैंड, टाउनहॉल के नीचे, किंग्रेग, मसूरी स्थित समस्त होटल, अटल उद्यान (कंपनी गार्डन) रोड पर, मैसानिक लॉज बस अड्डा, विकास होटल पार्किंग कुलड़ी, गज्जी बैंड में सड़क किनारे वाहन खड़े किया जा सकते हैं।



देहरादून में पार्किंग स्थल

रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, काबुल हाउस, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, एमडीडीए पार्किंग घंटाघर के पास और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तहसील चौक के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed