फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rottweiler dog attacks woman: Stay order given to corporation on order to ban dangerous dogs Dehradun News

Dehradun: प्रतिबंधित खूंखार कुत्तों के मामले में नया मोड़, निगम को थमाया स्टे ऑर्डर...पंजीकरण के लिए भीड़

Fri, 11 Jul 2025 07:41 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Jul 2025 07:41 AM IST
सार

तीन दिन पूर्व नगर निगम क्षेत्र में एक महिला पर रॉटविलर कुत्तों ने हमला कर दिया था। इसमें महिला गंभीर घायल हो गई थी। घटना के बाद नगर निगम में कुत्तों का पंजीकरण कराने वालों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
Rottweiler dog attacks woman: Stay order given to corporation on order to ban dangerous dogs Dehradun News
Rottweiler dog attack - फोटो : AI

विस्तार

प्रतिबंधित खूंखार कुत्तों के मामले में दून में नया मोड़ उस वक्त आ गया जब एक व्यक्ति ने नगर निगम के अधिकारियों को उस आदेश पर भारत सरकार का ही स्टे ऑर्डर दिखा दिया। ऑनलाइन सत्यापन में भी प्रथम दृष्ट्या स्टे सही मिलने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से अब इस मामले में शासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश के लिए पत्राचार किया जा रहा है ताकि आदेश की सत्यता और उस पर अग्रिम कार्रवाई के बारे में रास्ता साफ हो सके। दरअसल तीन दिन पूर्व नगर निगम क्षेत्र में एक महिला पर रॉटविलर कुत्तों ने हमला कर दिया था। इसमें महिला गंभीर घायल हो गई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद नगर निगम ने भारत सरकार के मार्च 2025 के आदेश का हवाला देते हुए प्रतिबंधित 23 नस्लों के कुत्तों के पंजीकरण पर रोक लगा दी थी। वहीं नगर निगम की सख्ती के बाद बड़ी संख्या में लोग कुत्तों का पंजीकरण कराने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति अपने रॉटविलर कुत्ते का पंजीकरण कराने के लिए पहुंचा और निगम को इस आदेश पर भारत सरकार की ओर से मई 2025 में जारी दूसरा आदेश दिखाया, जिसमें मार्च में जारी आदेश को स्थगित करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों का पंजीकरण कराने के लिए भीड़
रॉटविलर कुत्तों के महिला पर हमले की घटना के बाद नगर निगम में कुत्तों का पंजीकरण कराने वालों की संख्या बढ़ गई है। पिछले तीन महीने में जहां लगभग 400 लोगों ने पंजीकरण और नवीनीकरण कराया था वहीं पिछले दो दिनों में 100 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है।नगर निगम ने भी सख्ती करते हुए चार टीम बनाई हैं। इसके अलावा सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों और पर्यावरण मित्रों को भी निर्देश दिए हैं कि जिस भी घर में कुत्ता दिखे उसका पंजीकरण जरूर चेक करें।



ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: देहरादून से जाने वाले वाहनों के लिए आज से डायवर्ट रहेंगे कई रूट, पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

इसका प्रभाव लोगों में भी दिखाई दे रहा है, जिसके चलते अब लोग भी कुत्तों के पंजीकरण के लिए गंभीर दिख रहे हैं। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को करीब 40 नए पंजीकरण किए गए। बृहस्पतिवार को शाम तक 60 से ज्यादा पंजीकरण किए गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed