फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ropeway from doon to mussoorie.

25 मिनट में दून से मसूरी पहुंचाएगा रोपवे

Wed, 13 Jan 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jan 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
ropeway from doon to mussoorie.

मसूरी घूमने आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दून के पुरकुल से मसूरी के हाथीपांव तक रोपवे का निर्माण करने जा रही है।

विज्ञापन


रोपवे से आप दून से मसूरी करीब 25 मिनट में पहुंच सकेंगे। दून-मसूरी के 32 किलोमीटर के सफर को बाया बस करीब डेढ़ घंटे तो टैक्सी इत्यादि से करीब पौन से एक घंटे में तय करते हैं। यही नहीं जाम लगने पर अक्सर सैलानी दो से चार घंटे तक बीच रास्ते में फंसे रह जाते हैं। रोपवे का निर्माण हो जाने के बाद पर्यटकों को इन दिक्कतों से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

रोपवे आपको उस जगह भी छोड़ेगा जहां से आप अन्य साहसिक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। एयर-क्राफ्ट हो या हॉट एयर बैलून सभी का सफर इस जगह से तय किया जा सकता है। उम्मीद है कि दो साल में इस प्रोजेक्ट पर काम हो जाएगा, हाल ही में शासन स्तर पर बैठक की गई है। इस बैठक में इस प्रोजेक्ट को वित्तीय सहमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच साल से भी अधिक समय से यह प्रोजेक्ट वित्तीय सहमति न मिल पाने की वजह से अटका था। दो सौ करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली वित्तीय सहमति मिलने से पुरकुल से हाथीपांव तक रोपवे निर्माण हो सकेगा। रोपवे मसूरी पार्क स्टेट में आपको पहुंचाएगा।

पार्क स्टेट से जल्द ही एयरो-स्पॉर्ट गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। हाल ही में मसूरी में संपन्न हुए विंटर कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत एयरो-स्पॉर्ट गतिविधियों का शुभारंभ भी कर चुके हैं। यहां से हॉट एयर बैलून शुरू भी हो गया है, हालांकि जल्द ही एयर-क्राफ्ट भी चलेंगे। जो कि लोगों को मसूरी के साथ ही टिहरी और नैनीताल झील भी घुमाएंगे। रोपवे को वित्तीय सहमति मिलने के बाद साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की पूरी उम्मीद है।

शासन में वित्त समिति की बैठक में प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। रोपवे प्रोजेक्ट का काम दो साल में पूरा हो जाएगा। इस काम को पीपीपी मोड में कराया जाएगा, हालांकि इससे पहले इसे कैबिनेट की बैठक में भी रखा जाना है।

- शैलेश बगौली, सचिव पर्यटन

यह दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वित्त समिति की ओर से इस प्रोजेक्ट को अनुमोदित कर दिया गया है। अब इसके लिए कंपनी की ओर से टेंडर निकाले जाएंगे। यह छह किमी का रोपवे होगा, लेकिन इसका किराया तभी तय किया जाएगा जब यह बनकर तैयार हो जाएगा।
- पीयूष जैन, मुख्य प्रबंधक, उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed