फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Unnao security personnel found dead in factory after pain in stomach

रुड़की: फैक्टरी में मृत मिला उन्नाव का सुरक्षाकर्मी, मौत से पहले परिजनों को किया था फोन

Mon, 04 May 2020 05:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 May 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Unnao security personnel found dead in factory after pain in stomach
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

रुड़की के भगवानपुर की एक फैक्टरी में कार्यरत सुरक्षाकर्मी की रविवार देर रात को मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

विज्ञापन


यूपी के उन्नाव जिला निवासी नीरज कुमार (31) पुत्र रामकुमार मक्खनपुर के समीप स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी थे। रविवार रात वह फैक्टरी में अकेले थे। पुलिस के अनुसार, रात में नीरज ने परिजनों को फोन कर पेट में दर्द की शिकायत की। परिजनों ने नीरज के एक रुड़की के दोस्त को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद दोस्त ने भगवानपुर पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन


पुलिस जब तक फैक्टरी पहुंची, नीरज ने दम तोड़ दिया था। एसआई नरेंद्र तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed