{"_id":"69f2646011e6898b2f0855ab","slug":"roorkee-two-youths-threw-inflammable-substance-on-woman-going-with-her-fianc-leaving-her-face-badly-burnt-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: दो युवकों ने मंगेतर के साथ जा रही युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, चेहरा बुरी तरह झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: दो युवकों ने मंगेतर के साथ जा रही युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, चेहरा बुरी तरह झुलसा
Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
सार
हमले में युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस निवासी करौंदी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुहाना स्थित पुल पर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। हमले में युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस निवासी करौंदी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवती रुड़की की एक कॉलोनी में किराये पर रहती है और भगवानपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। वह अपने मंगेतर के साथ बाइक पर रुड़की जा रही थी। जैसे ही वह पुहाना स्थित पुल के पास पहुंचे तभी घात लगाकर बैठे प्रिंस और उसके साथी ने उन्हें रोक लिया और युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।
विज्ञापन
युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए पर तब तक आरोपी भाग चुके थे। युवती का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन