फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Swami Dinesh Anand Bharti arrested accused of fraud by investing in land

Roorkee: स्वामी दिनेशानंद भारती गिरफ्तार, जमीन में निवेश कर लाखों का मुनाफा बताकर धोखाधड़ी करने का आरोप

Thu, 20 Mar 2025 10:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Mar 2025 10:10 PM IST
सार

शंकर मठ, श्रीगोसाईयान शिव मंदिर गांव टोडा कल्याणपुर, रुड़की के संस्थापक स्वामी दिनेशानंद भारती, चालक अजयराज व नूरहसन और जोगेंद्र ने रुड़की के पास एक जमीन दिखाई थी।

विज्ञापन
Roorkee Swami Dinesh Anand Bharti arrested accused of fraud by investing in land
स्वामी दिनेशानंद भारती गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में जमीन में निवेश का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने स्वामी दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अदालत ने उनकी रिमांड की अपील को नामंजूर करते हुए छोड़ दिया। पुलिस ने उन पर गिरोह बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। इसमें उनके चालक और दो अन्य लोग शामिल बताए थे। पुलिस ने उन्हें रुड़की की रामनगर कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने अपील नामंजूर कर दी, जिससे उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सतबीर सिंह निवासी सोनीपत, हरियाणा की ओर से नौ जून 2024 को तहरीर दी गई थी। जिसमें बताया था कि शंकर मठ, श्रीगोसाईयान शिव मंदिर गांव टोडा कल्याणपुर, रुड़की के संस्थापक स्वामी दिनेशानंद भारती, चालक अजयराज व नूरहसन और जोगेंद्र ने रुड़की के पास एक जमीन दिखाई थी। इसके बाद उन लोगों ने रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर नौ लाख रुपये हड़प लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि स्वामी दिनेशानंद ने अपने चालक अजयराज और दो साथी नूर हसन व जोगेंद्र के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है। यह लोग अन्य राज्यों के लोगों को उत्तराखंड में जमीन में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करते हैं। जांच में तमाम तथ्य सामने आने पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने स्वामी और तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने बुधवार की रात स्वामी दिनेशानंद को आश्रम से गिरफ्तार कर लिया ओर कोतवाली ले आई। जबकि चालक और दो अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: पहली बार दो रोहिंग्या के ठहरने से हड़कंप, चंदा एकत्रित कर रहे थे दोनों, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्वामी दिनेशानंद को रुड़की रामनगर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की रिमांड की अपील नामंजूर कर दी। जिससे उन्हें छोड़ दिया गया। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट के आदेश पर ही उन्हें छोड़ दिया गया।

नूर हसन को बनाया था जमीन का फर्जी मालिक
पुलिस की ओर से बताया गया है कि नूर हसन को जमीन का फर्जी मालिक बनाते थे और अजयराज जमीन खरीदने वाले का विश्वास जीतने के लिए उसे स्वामी से मिलवाता था। ताकि उसे विश्वास हो जाए कि जो जमीन वह खरीद रहा है उसे स्वामी अच्छे मुनाफे पर खरीद लेंगे। बाद में जमीन खरीदने वाला नूर हसन से जमीन का एग्रीमेंट कर एडवांस में 40 से 50 लाख रुपये दे देता था।

हरियाणा, मंगलौर समेत कई जगह हैं केस दर्ज
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गिरोह का आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला कि उक्त लोगों के खिलाफ हरियाणा, मंगलौर में भी केस दर्ज हैं। जबकि स्वामी दिनेशानंद के खिलाफ हरिद्वार में वर्ष 2021 में हुई धर्म संसद में नफरती भाषण का भी केस दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

बोले दिनेशानंद भारती - ड्राइवर की संलिप्तता कैसे, मैं खुद ही चलाता हूं गाड़ी 
कुछ षड़यंत्रकारी लोगों द्वारा मुझे झूठे मुकदमे में संलिप्त करने की कोशिश की। माननीय न्यायालय पर मुझे पूरा विश्वास है। मुझे इस मुकदमे की जानकारी ही नहीं है और न ही मुझे कभी इस मुकदमे के संबंध में नोटिस दिया और न कभी पूछताछ की गई। जो लोग मुझे दोषी बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उनमें से मैं किसी को नहीं जानता हूं। मेरे ड्राइवर की संलिप्तता बताई गई है जबकि मैंने आज तक ड्राइवर ही नहीं रखा। मैं गाड़ी खुद ही चलाता हूं। मेरे आसपास सब लोग जानते हैं कि मैं गाड़ी खुद ही चलाता हूं।
- स्वामी दिनेशानंद भारती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed