फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee road Accident Two Youth died after returning from wedding and leaving a friend

Roorkee Accident: शादी में शामिल होने के बाद दोस्त को छोड़कर लौट रहे युवकों की बाइक दीवार से टकराई, दो की मौत

Sun, 21 Jan 2024 08:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jan 2024 08:29 PM IST
सार

दो युवक मोहल्ले में ही एक शादी समारोह में गए थे। इसके बाद वह अपने एक दोस्त को बाइक पर बैठाकर कस्बे के पास ही गन्ना कोल्हू पर छोड़ने गए थे।

विज्ञापन
Roorkee road Accident Two Youth died after returning from wedding and leaving a friend
- फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

रुड़की में एक बाइक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


झबरेड़ा के मोहल्ला हरिजनान निवासी दो युवक शनिवार की रात मोहल्ले में ही एक शादी समारोह में गए थे। इसके बाद वह अपने एक दोस्त को बाइक पर बैठाकर कस्बे के पास ही गन्ना कोल्हू पर छोड़ने गए थे। दोस्त को छोड़ने के बाद दोनों घर वापस आ रहे थे। इस बीच उनकी बाइक संत रविदास मंदिर के पास बने यात्री प्रतीक्षालय की दीवार से जा टकराई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दोनों युवक पास में ही नाली में गिर गए। हादसा होता देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को नाली से निकाला। साथ ही अस्पताल लेकर पहुंची।

जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान संजीव (22) और गुड्डू (21) निवासी मोहल्ला हरिजनान के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी करते थे।

बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रुड़की सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed