फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee professor sacked for harassing research student, institute took action after investigation

Roorkee: शोध छात्रा का उत्पीड़न करने पर IIT प्रोफेसर बर्खास्त, जांच में पुष्टि के बाद संस्थान ने उठाया कदम

Wed, 07 May 2025 07:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 May 2025 07:26 PM IST
सार

शोध छात्रा ने करीब पांच माह पूर्व संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) से शिकायत की थी। जिसमें जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Roorkee professor sacked for harassing research student, institute took action after investigation
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

आईआईटी रुड़की के एक प्रोफेसर पर शोध छात्रा ने शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। संस्थान की जांच कमेटी ने आरोपों की पुष्टि की। जिसके बाद संस्थान प्रबंधन ने प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि आईआईटी में इससे पहले भी महिला उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। यह पहली बार है, जब इस तरह के मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


आईआईटी सूत्रों के अनुसार, संस्थान के एक प्रोफेसर के खिलाफ एक शोध छात्रा ने करीब पांच माह पूर्व संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) से शिकायत की थी। जिसमें प्रोफेसर पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद कमेटी ने आरोपों की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि इस दौरान सीसीटीवी कैमरे आदि भी खंगाले गए। कमेटी के सदस्यों ने प्रोफेसर के बयान भी लिए। जिसके बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में शोध छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि की। जिसके बाद संस्थान प्रबंधन की ओर से इस मामले में कड़ा रुख अपनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ

संस्थान की बोर्ड ऑफ गवनर्स की बैठक में प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर मंजूरी दी गई। जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। इस संबंध में प्रोफेसर को अधिकारिक रूप से पत्र जारी कर दिया गया है। आईआईटी मीडिया सेल की ओर से इसकी पुष्टि करते हुए कहा गया है कि प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed