फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Woman dies in pitbull attack case registered on dog Ownar notice sent

Roorkee: पिटबुल के हमले में महिला की मौत, कुत्ते के मालिक पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज, नोटिस भेजा

Thu, 11 Jan 2024 07:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jan 2024 07:51 PM IST
सार

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी बुजुर्ग महिला केला देवी निवासी आठ दिसंबर की दोपहर पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थीं।

विज्ञापन
Roorkee News Woman dies in pitbull attack case registered on  dog Ownar notice sent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिटबुल नस्ल के कुत्ते के हमले में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कुत्ते के मालिक को मामले में नोटिस भी भेजा है। पुलिस मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी बुजुर्ग महिला केला देवी निवासी आठ दिसंबर की दोपहर पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थीं। इस दौरान पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्ते से छुड़ाया था। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, निकायों में शामिल होंगे छावनियों के सिविल क्षेत्र, पढ़ें अन्य निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बेटे संजय की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद महिला के पुलिस ने बयान दर्ज किए थे। 16 दिसंबर को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की धारा तरमीम करने के लिए विधिक राय मांगी थी। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि विधिक राय के बाद मामला गैरइरादतन हत्या में तरमीम कर लिया गया है। इस मामले में कुत्ते के मालिक को भी नोटिस देकर इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की भी तैयारी की जा रही है।

लोगों के दर्ज होंगे बयान
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ और लोगों व महिला के परिजनों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed