फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News villager death During Elephant Attack while he was returning home from Buggawala

Roorkee: बुग्गावाला में हाथी ने ग्रामीण को पटक पटककर मार डाला, पुत्रवधू को देखकर अस्पताल से लौट रहे थे घर

Thu, 09 Jan 2025 04:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2025 04:17 PM IST
सार

सोमपाल सिंह पुत्रवधू को देखकर अस्पताल में पैदल  घर जा रहे थे। जैसे ही वह बुग्गावाला और हरिपुर टोंगिया गांव के बीच नदी में पहुंचे तो एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Roorkee News villager death During Elephant Attack while he was returning home from Buggawala
हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में हाथी का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन जौलीग्रांट में हाथी ने दंपती को मार डाला। वहीं, आज रुड़की के बुग्गावाला में भी हाथी ने गांव जा रहे एक ग्रामीण की जान ले ली। आस-पास के लोगों ने किसी तरह हाथी को भगाया और सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव हरिपुरा टोंगिया निवासी सोमपाल सिंह(50) की पुत्रवधू बुग्गावाला के एक अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार की सुबह सोमपाल सिंह पुत्रवधू को देखकर अस्पताल में पैदल  घर जा रहे थे। जैसे ही वह बुग्गावाला और हरिपुर टोंगिया गांव के बीच नदी में पहुंचे तो एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


Dehradun: लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पहुंचा हाथी, मची अफरा-तफरी, रुक गया ट्रैफिक, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को मौके से भगाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष बुग्गावाला मनोज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed