{"_id":"66d18902c83a7b765d07541c","slug":"roorkee-news-two-students-missing-from-kasturba-gandhi-residential-hostel-at-night-under-mysterious-circumstan-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से दो छात्राएं हुईं गायब, परिजनों ने वार्डन पर लगाए आरोप, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से दो छात्राएं हुईं गायब, परिजनों ने वार्डन पर लगाए आरोप, किया हंगामा
Fri, 30 Aug 2024 02:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:32 PM IST
सार
Roorkee News: कक्षा नाै और कक्षा 10 की दो छात्राएं देर रात संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
छात्रावास से दो छात्राएं लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के सुल्तानपुर स्थित अकबरपुर ऊद गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से देर रात दो छात्राएं लापता हो गई। सुबह करीब आठ बजे जानकारी मिलने पर परिजन परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। छात्रावास से छात्राएं गायब होने की सूचना पर शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
Dehradun: दून अस्पताल के भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ा युवक, कूदने की दे रहा धममी, मचा हड़कंप
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कक्षा नाै और कक्षा 10 की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई हैं। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि आवासीय विद्यालय की वार्डन रात के समय विद्यालय में नहीं रहती है। आवासीय छात्रावास भोजन माता और चौकीदार के भरोसे चल रहा है। लक्सर कोतवाली के एसआई मनोज गैरोला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन