{"_id":"6961e663d56693debd0a7d79","slug":"roorkee-news-two-groups-clashed-outside-dav-college-resulting-in-gunfire-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट, अचानक गोली चलने से अफरातफरी, सड़क पर गिरा एक युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट, अचानक गोली चलने से अफरातफरी, सड़क पर गिरा एक युवक
Sat, 10 Jan 2026 11:18 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:18 AM IST
सार
रुड़की डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान गोली भी चली।
फायरिंग होने के बाद यहां सड़क पर एक युवक गिर गया।
विज्ञापन
रुड़की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में देर शाम डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क पर मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज भी सुनाई देती है। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
इसी दौरान एक युवक सड़क पर गिरता हुआ नजर आ रहा है। हहैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि मारपीट कर रहे युवकों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Interview: शांत उत्तराखंड में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंतित हैं राज्यपाल, बोले-पुख्ता तैयारी करनी होगी
सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच झगड़ा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। एक युवक के सड़क पर गिरने की तस्वीर भी सामने आई है। गोली चलने को लेकर फिलहाल सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है वीडियो में गोली चलते हुए स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है। पूरे मामले की पड़ताल के बाद तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।