फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Traffic Jam in city ambulance stuck in the middle of Vehicle

Roorkee Traffic Jam: शहर में वाहनों की लगी लंबी कतार, बीच में फंसी रही एंबुलेंस, लोगों ने ऐसे दिया रास्ता

Thu, 27 Jul 2023 04:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Jul 2023 04:45 PM IST
सार

सिविल लाइंस बाजार में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सुबह, दोपहर और शाम को जाम लगता है।

विज्ञापन
Roorkee News Traffic Jam in city ambulance stuck in the middle of Vehicle
रुड़की में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की सिविल लाइंस बाजार में बृहस्पतिवार को जाम लग गया। जाम लगने से दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। सूचना पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा तो जाम में फंसे लोगों ने वाहनों को साइड कराकर एंबुलेंस निकाली।

विज्ञापन


सिविल लाइंस बाजार में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सुबह, दोपहर और शाम को यहां जाम लगता है। बाजार में जाम लगने के पीछे का कारण वाहनों के सड़क किनारे बेतरतीब खड़ा करना है। स्थानीय दुकानदार और लोग कई बार पुलिस से वाहनों को सही जगह पार्क कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि, पुलिस ने एक या दो बार वाहनों के चालान जरूर काटे हैं। लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। जिसके कारण बृहस्पतिवार को एक बार फिर बाजार में जिला पंचायत अतिथि गृह से लेकर मस्जिद तक जाम लग गया।

विज्ञापन

सूचना पर भी नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी

जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान बाजार से गुजर रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जाम मे एंबुलेंस को फंसता देख लोगों ने किसी तरह वाहनों को साइड किया और एंबुलेंस को रास्ता दिया। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। लोगों ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन चंद कदम की दूरी पर स्थित सिविल लाइंस कोतवाली से कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद खुद लोगों ने ही जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed