फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: theft in temple on New year 2023

Roorkee: नए साल पर जब जश्न में डूबे थे लोग, चोरों ने भगवान के 'घर' में डाल दिया डाका, हुए फरार

Sun, 01 Jan 2023 01:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jan 2023 01:25 PM IST
सार

अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर की ग्रिल तोड़कर उसमें से विद्युत मोटर, घंटी और विद्यालय कक्ष में लगा पंखा व अन्य सामान चोरी कर लिया है।

विज्ञापन
Roorkee News: theft in temple on New year 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के मंगलौर में शनिवार की रात जब लोग नए साल के जश्न में डूबे थे तब कुछ चोरों ने मंदिर में धावा बोलकर हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


Welcome 2023: पहाड़ से मैदान तक जश्न में डूबा उत्तराखंड, ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब 9.30 बजे अज्ञात चोरों ने देवता भूरे शाह ट्रस्ट जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में बने मंदिर में चोरी कर ली। प्रधानाध्यापिका सुमन बालियान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर की ग्रिल तोड़कर उसमें से विद्युत मोटर, घंटी और विद्यालय कक्ष में लगा पंखा व अन्य सामान चोरी कर लिया है। सुबह होने पर जब स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मंदिर में चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed